शासकीय कार्य में लापरवाही साजा ब्लॉक के ग्राम पंचायत माटरा सचिव निलंबित

बेमेतरा 10 नवम्बर 2022-बेमेतरा जिले के विकासखण्ड साजा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत माटरा में पदस्थ सचिव फागू राम साहू को शासकीय कार्य में उदासीनता एवं लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस आशय का आदेश जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा आज गुरुवार को जारी कर दिया गया है।

छ.ग. शासन के फ्लैगशिप सुराजी गांव योजना के अन्तर्गत ग्राम पंचायत माटरा के आश्रित ग्राम खपरीलोधी के ग्राम गौठान में गोबर खरीदी की प्रविष्टि में की गई अनियमितता एवं पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के कारण यह कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में सचिव का मुख्यालय जनपद पंचायत साजा निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

Related Posts

नक्सलवाद के समूल उन्मूलन की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: मार्च 2026 तक हमारा प्रदेश नक्सलवाद मुक्त होकर रहेगा – मुख्यमंत्री

*नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में मिली ऐतिहासिक सफलता पर मुख्यमंत्री ने दी सुरक्षाबलों को बधाई* रायपुर, 9 फरवरी 2025: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में…

दुर्ग में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ऐतिहासिक रोड शो, कमलमय हुआ पूरा शहरदु दुर्ग शहर के चहुंमुखी विकास के लिए भाजपा है जरूरी

  दुर्ग/रायपुर| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा दुर्ग में आयोजित विशाल रोड शो में शामिल हुए और जनता से महापौर प्रत्याशी श्रीमती अल्का बाघमार और सभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *