Wednesday, October 16

आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

राजनांदगांव 24 सितम्बर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत जिले के आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। राजस्व पुरस्तक परिपत्र 6-4 में दिए प्रावधानों के अनुसार डोंगरगढ़ तहसील में अतिवृष्टि से 7 मकान की आंशिक क्षति होने पर 28 हजार रूपए व अतिवृष्टि से 23 मकान आंशिक क्षति होने पर 92 हजार रूपए, तालाब में डूबने से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, नदी में डूबने से 2 जन हानि होने पर 8 लाख रूपए एवं राजनांदगांव तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि से 26 मकान आंशिक क्षति होने पर 1 लाख 4 हजार रूपए, 4 पशु शेड क्षति होने पर 12 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 22 मकान आंशिक क्षति होने पर 88 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 2 पशुशेड की क्षति होने पर 6 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 2 मकान पूर्णत: क्षति होने पर 2 लाख 40 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 4 झोपड़ी आंशिक क्षति होने पर 32 हजार रूपए, आकाशीय बिजली से 8 व्यक्तियों की जनहानि होने पर 32 लाख रूपए, अतिवृष्टि से 17 मकान आंशिक क्षति होने पर 68 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 2 पक्का मकान आंशिक क्षति होने पर 13 हजार रूपए, तालाब में डूबने से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए तथा छुरिया तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि से 19 मकान पूर्णत: क्षति होने पर 22 लाख 80 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 33 मकान आंशिक क्षति होने पर 1 लाख 32 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 3 पक्का मकान आंशिक क्षति होने पर 19 हजार 500 रूपए, अतिवृष्टि से पशु शेड क्षति होने पर 3 हजार रूपए, तालाब में डूबने से 1 जनहानि होने पर 4 हजार रूपए की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *