Ro no D15139/23

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टीबी फोरम की बैठक संपन्न

– टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 2025 तक टीबी उन्मूलन के लक्ष्य
राजनांदगांव 18 जनवरी 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 2025 तक टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने जिला टीबी फोरम की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने टीबी मुक्त भारत अभियान में जन भागीदारी के लिए कार्य करने वाले जनप्रतिनिधि, स्वयं सेवी संगठन, स्वास्थ्यकर्मी, मितानिन को अपना योगदान देने और टीबी मुक्त जिला बनाने में बेहतर कार्य करने की अपील की गई। टीबी मुक्त भारत अभियान के लिए जिले के पंचायत प्रतिनिधि, स्वयंसेवी संगठनों, स्वास्थ्य विभाग एवं सभी शासकीय विभाग को भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान 24 मार्च तक चलाया जाएगा, अभियान के दौरान जनसमुदाय को अधिक से अधिक टीबी मरीजों हेतु निक्षय मित्र बनाने का प्रयास करें।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न ने बताया कि 7 दिसंबर से 24 मार्च तक टीबी मुक्त भारत थीम पर जन भागीदारी से जिला को टीबी मुक्त बनाने जिले में 100 दिवसीय  निक्षय निरामय उपचार जांच एवं उपचार अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत जिले में मितानिनों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा घर-घर सर्वे कर संभावित मरीजों का लाइन लिस्ट तैयार कर लिया गया है। अभियान के आगामी चरण में सभी संभावित मरीजों का जांच किया जाएगा। जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री संदीप ताम्रकार ने बताया की टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत घर-घर सर्वे के द्वारा चिन्हांकित किए मरीजों का एनएएटी टेस्ट एवं एक्स-रे टेस्ट करा कर पॉजिटिव मरीजों का उपचार कराया जा रहा है। बैठक में सभी जिला नोडल अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी, कार्यक्रम के जिला सलाहकार, डीडीएम, सीपीएम, बीपीएम, शिक्षा, महिला बाल विकास विभाग  के अधिकारी  उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत महासंपर्क अभियान के तहत आवास निर्माण में तेजी लाने के लिए जिले में की गई अभिनव पहल

      शासकीय अमलों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से घर-घर सम्पर्क कर किया गया समस्या का समाधान *- कुल 3367 आवासों का एक ही दिन में किया गया निरीक्षण*…

    Read more

    कलेक्टर पीएम आवास योजना की जमीनी हकीकत देखने पहुंचे ग्राम सिंघोला

      *- निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए *- हितग्राहियों के आवास निर्माण में दिखी प्रगति* राजनांदगांव 11 अप्रैल 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब