Ro no D15139/23

कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों को आश्रम और छात्रावास का नियमित निरीक्षण करने के दिए निर्देश भोजन की गुणवत्ता, सुरक्षा और साफ सफाई की व्यवस्था का रिपोर्ट देंगे बैठक में अनुपस्थित होने के कारण नेशनल हाईवे के अधिकारी को कारण बताओं नोटिस जारी प्राइवेट अस्पताल प्रत्येक माह के 9 और 24 तारीख को गर्भवती महिलाओं और अन्य महिलाओं का करेंगे स्वास्थ्य जांच

 जशपुरनगर 31 मार्च 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर आश्रम और छात्रावास के निरीक्षण के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी को प्रतिमाह निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा बालक और बालिका छात्रावासों के लिए अलग अलग नोडल अधिकारी बनाया गया है। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी को भोजन की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था, दरवाजे खिड़की की स्थिति और शौचालय किचन की साफ सफाई की व्यस्था की विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने नोडल अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आश्रम, छात्रावास में हॉस्टल अधीक्षक रात में निवास करते हैं कि नहीं इसके भी जानकारी रिपोर्ट में देंगे ।
उन्होंने कहा बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कलेक्टर ने लापरवाही करने वाले छात्रावास अधीक्षक की जानकारी निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारियों को देने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में नेशनल हाईवे के अधिकारी के अनुपस्थित होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री घोषणा और मुख्यमंत्री जनदर्शन और कलेक्टर जनदर्शन के लंबित प्रकरणों का निराकरण गंभीरता से करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने मुख्यमंत्री के घोषणा के कार्यों में बंदरचुआं बस स्टैंड के कार्य, जशपुर में दिव्यांग बच्चों के स्कूल के निर्माण कार्य,सोनार समाज का सामाजिक भवन बगीचा का मंगल भवन,पुल पुलिया और सड़क निर्माण कार्य, आदि अन्य कार्यों की विस्तार से समीक्षा किए और संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा सभी निजी अस्पताल प्रत्येक माह के 9 और 24 तारीख को गर्भवती महिलाओं स्वास्थ्य जांच सोनोग्राफी और अन्य महिलाओं का नियमित जांच करेंगे।
इस संबंध में सभी प्राइवेट अस्पताल से प्रमाण पत्र लेने के लिए कहा है।
कलेक्टर ने कहा कि प्राइवेट अस्पताल शासन के नियमों का उल्लंघन करते पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू सभी एसडीएम और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सांसद संतोष पांडेय ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, देश के नक्सल मुक्त होने पर दी बधाई

    कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात कर देश के नक्सल मुक्त होने पर…

    Read more

    जनजातीय जड़ों से अंतर्राष्ट्रीय फलक तक: छत्तीसगढ़ की स्टार फुटबॉलर किरण पिस्दा के संघर्ष की कहानी

      किरण भारत के लिए खेल चुकी हैं और क्रोएशियन महिला लीग में डिनामो ज़ाग्रेब के लिए भी खेली हैं *किसी भी पोज़िशन पर खेलने की क्षमता उनकी सबसे बड़ी…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत