Ro no D15139/23

जिले में आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण के लिए 28 से 30 तक लगेंगे विशेष शिविर

अम्बिकापुर 27 अप्रैल 2026/   मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि आगामी 30 अप्रैल को पूरे देश में आयुष्मान भारत दिवस मनाया जाएगा। जिसके अंतर्गत आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण हेतु जिले में तीनदिवसीय शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर 28 अप्रैल, 29 अप्रैल एवं 30 अप्रैल को लगाया जाएगा, जिसमें लोगों का आयुष्मान भारत कार्ड बनाया जाएगा तथा योजना के लाभ के बारे में बताया जाएगा। जिले में कुल लक्ष्य 922111 के विरूद्ध में 842431 कार्ड निर्माण किया जा चुका है। हितग्राही अपना राशन कार्ड, आधार कार्ड लेकर अपने नजदीकी पंचायत भवन, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर निःशुल्क कार्ड बनवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि  आयुष्मान भारत योजना के तहत बीपीएल परिवार को 05 लाख एवं एपीएल परिवार को प्रति वर्ष 50 हजार रूपये का मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान करता है। आयुष्मान वय वंदना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को 05 लाख तक का मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान करता है। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गंभीर बीमारियों लिवर प्रत्यारोपण, किडनी प्रत्यारोपण फेफड़ा प्रत्यारोपण, हृदय रोग, कैंसर, एप्लास्टिक अमीनिया, एसिड अटैक के उपचार के लिए 25 लाख तक की मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

        1. मंत्रिपरिषद ने आज ‘‘छत्तीसगढ़ शहरी गैस वितरण नीति, 2026‘‘ को मंजूरी प्रदान की है। इस नीति के माध्यम से प्रदेश में स्वच्छ एवं सस्ती प्राकृतिक गैस की…

    Read more

    देश में पहली पहल: दुर्ग का जेंडर-बैलेंस्ड सिस्टम बना रोल मॉडल टूटते परिवारों को जोड़ने की नई पहल

      रायपुर, 29 अप्रैल 2026तेजी से बदलते सामाजिक ढांचे में रिश्तों की जटिलताएं भी नई चुनौतियां लेकर सामने आ रही हैं। अक्सर घर की चारदीवारी के भीतर पनपने वाली पीड़ा—चाहे…

    Read more

    NATIONAL

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की

    अगर हम न होते, तो आप फ्रेंच बोल रहे होते…ट्रंप के बड़बोलेपन पर किंग चार्ल्स ने कसा तंज

    अगर हम न होते, तो आप फ्रेंच बोल रहे होते…ट्रंप के बड़बोलेपन पर किंग चार्ल्स ने कसा तंज

    होर्मुज पर अमेरिका का कड़ा पहरा, ट्रंप ने बनाई नई स्ट्रैटेजी; क्या 22 दिन में घुटने टेकेगा तेहरान?

    होर्मुज पर अमेरिका का कड़ा पहरा, ट्रंप ने बनाई नई स्ट्रैटेजी; क्या 22 दिन में घुटने टेकेगा तेहरान?

    अतिथि सत्कार में पी ली पिस्टल-रायफल, आतंकी ‘खरगोश’, अमेरिका फंसा के रखता है विश्व के दमदार नेताओं को, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    अतिथि सत्कार में पी ली पिस्टल-रायफल, आतंकी ‘खरगोश’, अमेरिका फंसा के रखता है विश्व के दमदार नेताओं को, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    होर्मुज स्ट्रेट खोल दो…कोई टोल नहीं, कोई भेदभाव नहीं, US-ईरान से UN की अपील

    होर्मुज स्ट्रेट खोल दो…कोई टोल नहीं, कोई भेदभाव नहीं, US-ईरान से UN की अपील

    बेहाला में अमित शाह का मास्टरस्ट्रोक- भाजपा के सत्ता में आने पर 7 दिन बंगाल में रहेंगे सेंट्रल फोर्सेज के जवान

    बेहाला में अमित शाह का मास्टरस्ट्रोक- भाजपा के सत्ता में आने पर 7 दिन बंगाल में रहेंगे सेंट्रल फोर्सेज के जवान