
Mamata Banerjee: कोलकाता. तृणमूल ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री मदन मित्रा को दमदम लोकसभा संगठनात्मक जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया है. पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी के मार्गदर्शन और प्रेरणा में यह नियुक्ति की गयी है. पार्टी ने मदन मित्रा को नयी जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं.
संगठनात्मक पुनर्गठन में जुटी है पार्टी
इसके साथ ही श्रीदीप दास को दक्षिण कोलकाता तृणमूल यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है. पार्टी ने उनके संगठनात्मक दायित्वों के सफल निर्वहन की भी कामना की है. राजनीति के पंडितों का मानना है कि इन नियुक्तियों को तृणमूल कांग्रेस के संगठन को फिर से मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है. विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद पार्टी लगातार संगठनात्मक पुनर्गठन में जुटी हुई है और विभिन्न जिलों तथा सहयोगी संगठनों में नये चेहरे और अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी दी जा रही है.






