Ro no D15139/23

त्योहार की जरूरतों के साथ भविष्य की बचत के लिए उर्मिला ने विष्णु भैया का जताया आभार

*महतारी वंदन योजना से रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दुगुनी*

 

*मासिक आर्थिक सहायता से महिलाओं को मिल रहा संबल*

 

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को दिया कोटिश धन्यवाद*

 

रायपुर, 26 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ की महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है। योजना के तहत मिलने वाली मासिक आर्थिक सहायता से महिलाएं रोजमर्रा की जरूरतों के साथ परिवार की आवश्यकताओं और त्योहारों की तैयारियों को भी आसानी से पूरा कर पा रही हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर योजना की किस्त मिलने से महिलाओं के घरों में त्योहार की खुशियां और बढ़ गईं।

 

बस्तर जिले के विकासखंड बस्तर अंतर्गत ग्राम देवड़ा निवासी श्रीमती उर्मिला यादव भी महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हो रही हैं। उन्हें योजना की 31वीं किस्त के रूप में एक हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई है। रक्षाबंधन के पर्व के समय मिली यह राशि उनके लिए विशेष खुशी लेकर आई। उर्मिला ने बताया कि उन्होंने इस राशि का उपयोग रक्षाबंधन के लिए मिठाइयां, राखियां और उपहार खरीदने में करेंगी। उन्होंने कहा कि त्योहार के समय मिलने वाली यह आर्थिक सहायता उनके परिवार के लिए काफी उपयोगी साबित हुई।

 

उर्मिला यादव ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विष्णु भैया को बहुत-बहुत धन्यवाद। महतारी वंदन योजना से हमें हर महीने आर्थिक सहारा मिल रहा है। रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर यह राशि मिलने से हमारी खुशी दुगुनी हो गई है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री को कोटि-कोटि बधाई और धन्यवाद देती हूं।

 

उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग केवल त्योहारों की जरूरतों तक सीमित नहीं है, बल्कि आकस्मिक आवश्यकताओं को पूरा करने में भी यह राशि महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। नियमित आर्थिक सहायता मिलने से वह हर महीने 300 रुपये बैंक में बचत के रूप में जमा कर रही हैं, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर यह राशि काम आ सके।

 

उर्मिला ने कहा कि पहले छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए भी परिवार को कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब नियमित आर्थिक सहायता मिलने से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है। वे अपनी जरूरतों और परिवार की आवश्यकताओं के संबंध में बेहतर निर्णय ले पा रही हैं। योजना की राशि सीधे महिलाओं के हाथ में पहुंचने से उन्हें आर्थिक रूप से अधिक सक्षम बनने का अवसर मिल रहा है।

 

रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आत्मीयता का पर्व है। ऐसे अवसर पर महतारी वंदन योजना की किस्त मिलने से उर्मिला यादव सहित जिले की अनेक महिलाओं के लिए त्योहार की खुशियां और भी खास हो गईं। योजना की आर्थिक सहायता महिलाओं के लिए न केवल वर्तमान जरूरतों का सहारा बन रही है, बल्कि उन्हें बचत और आत्मनिर्भरता की दिशा में भी आगे बढ़ा रही है।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने दूरस्थ अंचलों का सघन भ्रमण कर विकास कार्यों का लिया जायजा

    पर्यटन, आजीविका, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं के विकास पर दिया जोर; ग्रामीणों से सीधे संवाद कर सुनी समस्याएं   धमतरी, 26 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा एवं मुख्य कार्यपालन…

    Read more

    राज्य शासन द्वारा खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी

    *वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए कुल 82 लोगों को दिए जाएंगे पुरस्कार और सम्मान*   *मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 5 दलों के कुल 43 खिलाड़ी व कोच चयनित*…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए