Ro no D15139/23

 प्रदेश का पहला खुशहाल और समृद्धशाली गांव धमतरी जिले का करेली छोटी

मॉडर्न गांव के तौर पर उभर रहा

 ग्राम समिति द्वारा अब तक एक करोड़ रुपए के काम कराए जा चुके है*

आने वाले समय में छोटी करेली को सम्मान के लिए नामांकित किया जाएगा

धमतरी । भारत को गांवों का देश कहा जाता है, क्योंकि अधिकांश आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है। देश की अर्थव्यवस्था और संस्कृति में गांवों का योगदान रहता है। ऐसा ही प्रदेश का पहला खुशहाल और समृद्धशाली गांव धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड का छोटी करेली गांव है। इस गांव की खासियत है यह भिलाई शहर की तर्ज पर सेक्टरो में बसा हुआ है, जिसमे ड्रेनेज सिस्टम,चौड़ी सड़क ,पानी बिजली की व्यवस्था है। यह सब सम्भव हुआ है गांव के मालगुजार दाऊ पवन कल्याण के दूरदर्शी सोच के कारण।

महानदी के तट में बसा ये गांव हर साल बरसात में बाढ़ की जद में आकर डूब जाता था, जिससे ग्रामीणों को घर से बेघर होना पड़ता था। दाऊ ने 1952 में गांव को सुरक्षित जगह बसाने की सोची और निर्णय लिया। गांव के नजदीक 36 एकड़ प्लाट को चिन्हांकित कर 1953 में राजधानी भोपाल से इंजीनियर बुलाया गया और गांव का मास्टर प्लान बनाकर गांव में स्कूल ,खेल मैदान, मंदिर ,श्मशान घाट ,राशन दुकान ,सार्वजनिक स्थल निर्माण के 40 -40 फीट चौड़ी सड़क, 20 फीट की नाली, ड्रेनेज सिस्टम नाली के लिए जगह छोड़ी गई और जिस परिवार में जितने बेटे उतने प्लाट आबंटित किया गया।

भविष्य में किसी का मुंह ना ताकना पड़े इसके लिए एक समिति बनाई गई, जिसमें ग्रामीण पैसा जमा करते है। वर्ष 1952 में बनाई गई नीति नियम आज 70 साल बाद भी बखूबी से निभाया जा रहा है। आज भी गाव में सड़क बीजली स्कूल ,जैसे मूलभूत सुविधाएं के लिए समिति खर्च उठाता है । अब तक करीब एक करोड़ से अधिक के विकास कार्य गांव के समिति के द्वारा करवाया जा चुका है। वही आज भी गांव के समिति में 30 लाख से अधिक जमा है। गांव में किसी ग़रीब परिवार के घर अंतिम संस्कार के लिए कफ़न से लेकर अंतिम संस्कार का खर्च समिति वहन करता है। गांव में अपराध भी शून्य है विवाद कि स्थित में समिति का निर्णय अंतिम होता है यही वजह है की थाने में एक भी एफ आई आर इस गांव की नहीं है।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने इस गांव में मुआयना करने की बात कही है और आने वाले समय में छोटी करेली को अवार्ड के लिए नामांकित भी किया जाएगा। इस गांव में छोटे उद्योग लगाकर रोजगार मूलक काम के किए ग्रामीण को प्रोत्साहित करने की योजना बनाई जा रही है।

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार