Ro no D15139/23

मंदिर परिसर झिरना में युवा कांग्रेस ने चलाया व्हाइट टी-शर्ट मूवमेंट प्रोग्राम – स्वच्छता का दिया संदेश….

कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) भारतीय युवा कांग्रेस विधानसभा कवर्धा द्वारा ग्राम झिरना के धार्मिक मेला स्थल में “व्हाइट शर्ट मूवमेंट” कार्यक्रम का आयोजन युवा कांग्रेस विधानसभा कवर्धा अध्यक्ष वाल्मिकी वर्मा के अगुवाई में किया।गौरतलब है कि ग्राम झिरना का यह धार्मिक स्थल क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है,जहां प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मेला आयोजित किया गया।मेले में दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे,मेले के पश्चात परिसर में जगह-जगह कचरा और गंदगी फैल गई थी,जिसे देखते हुए भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने स्वयं पहल करते हुए स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस और क्षेत्रीय कार्यकर्ता झिरना स्थित मंदिर परिसर को झाड़ू लगाकर और कचरा एकत्रित कर पूरे परिसर को स्वच्छ बनाने का प्रयास किया तथा स्वच्छता का संदेश आमजन तक पहुंचाया।

जनपद सदस्य प्रतिनिधि वाल्मिकी वर्मा ने कहा कि झिरना मंदिर परिसर धार्मिक मेला स्थल में “व्हाइट शर्ट मूवमेंट” के माध्यम से लोगों को यह संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है,स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि हमारी जिम्मेदारी और संस्कार का हिस्सा होना चाहिए।उन्होंने कहा कि झिरना धार्मिक स्थल हमारे क्षेत्र की आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है, इसलिए इसकी स्वच्छता बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि “व्हाइट शर्ट मूवमेंट” के माध्यम से युवा कांग्रेस समाज में सकारात्मक संदेश देने और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रही है।

युवा कांग्रेस कवर्धा समन्वयक अश्वनी वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपील की कि वे स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं और समाज में जागरूकता फैलाने में सहयोग करें।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर धार्मिक स्थल के आसपास के मार्ग, मेला स्थल और मंदिर परिसर को साफ सफाई किया गया।समाज में स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने कहा कि जब समाज का हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझेगा,तभी स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण का निर्माण संभव होगा।

स्थानीय नागरिकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है और समाज में सकारात्मक बदलाव आता है।कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता,सामाजिक कार्यकर्ता तथा ग्रामवासी सक्रिय रूप से शामिल हुए और सभी ने मिलकर स्वच्छता अभियान को सफल बनाया।अंत में सभी ने यह संकल्प लिया कि भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे,ताकि स्वच्छता का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंच सके और क्षेत्र को स्वच्छ व सुंदर बनाया जा सके।

उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कवर्धा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर,संजय ध्रुर्वे,रामगोपाल वर्मा,मनोज चंद्रवंशी,सुंदर चंद्रवंशी,ग्राम पटेल भोगेश्वर चंद्रवंशी,रिषभ वैष्णव,आनंद चंद्रवंशी,गिरधर लहरे,मोहन सोनवानी,शिवा,बंजारे,पप्पू चंद्रवंशी,सुखनंदन चंद्रवंशी,राजा चंद्रवंशी,ज्ञानू कश्यप,विष्णु चंद्रवंशी,मंत्री साहू,बलराम साहू,नंद चंद्रवंशी,जीतराम चंद्रवंशी,सोनू चंद्रवंशी,प्रमोद योगी,धनंजय चंद्रवंशी,बिरेन्द्र चंद्रवंशी,चंद्रशेखर जायसवाल,लोरिक यादव,अजय पात्रे,जित्तू यादव,ज्ञानेंद्र चंद्रवंशी,रामकिंकर वर्मा,हेमंत वर्मा,देवीलाल ध्रुर्वे,सुशील चंद्रवंशी,इंद्रकुमार ध्रुर्वे,देवराज ध्रुर्वे,जेठूराम ध्रुर्वे,नीलकंठ निषाद सहित आसपास के ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कलेक्टर की पहल से धमतरी में हाईटेक खेती की ओर कदम ड्रोन तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

    धमतरी, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार…

    Read more

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री साय

    *श्री राम नाम से गुंजायमान हुआ श्री नर्मदा कुंड राम जानकी मंदिर* *मुख्यमंत्री ने पवित्र श्री नर्मदा कुंड के जीर्णोद्धार का किया भूमिपूजन* *मुख्यमंत्री श्री हनुमान उत्सव एवं श्री राम…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत