Ro no D15139/23

महतारी वंदन से मैनी के आँगन में बिखरी खुशियाँ

रक्षाबंधन पर सजे स्वावलंबन के सपने*

रायपुर,28 अगस्त 2026/

रक्षाबंधन केवल रेशमी धागों का त्योहार नहीं, बल्कि स्नेह, सम्मान और अटूट भरोसे का वह बंधन है जो जीवन में मिठास घोल देता है। नारायणपुर जिले के सुदूर ग्राम गीदमबेड़ा की रहने वाली मैनी पोटाई के लिए इस बार का रक्षाबंधन दोगुनी खुशियाँ और नई उम्मीदें लेकर आया। प्रदेश सरकार की ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत खाते में आई 1,000 रुपये की सहायता राशि ने उनके त्योहार के उल्लास को कई गुना बढ़ा दिया।

हर महीने मिलने वाली यह आर्थिक सहायता मैनी जैसी ग्रामीण महिलाओं के लिए जीवन की छोटी-बड़ी ज़रूरतों का संबल बन चुकी है। इस बार रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जैसे ही सहायता राशि उनके खाते में पहुँची, उन्होंने बिना किसी पर निर्भर रहे अपने भाइयों के लिए स्नेह से भरी राखियाँ, मिठाइयाँ और उपहार खरीदे। खुशी से दमकते चेहरे के साथ मैनी कहती हैं, “विष्णु भैया ने रक्षाबंधन के मौके पर यह राशि देकर हम सभी बहनों के चेहरों पर सच्ची मुस्कान ला दी है। इस आत्मीय उपहार के लिए उनका कोटि-कोटि धन्यवाद।”

यह योजना केवल पर्व-त्योहारों तक सीमित नहीं है, बल्कि मैनी के परिवार की रोज़मर्रा की ज़िंदगी को भी सहज बना रही है। बच्चों की पढ़ाई के लिए कॉपियाँ, पेन और किताबें खरीदने से लेकर घर की छोटी-मोटी ज़रूरतों को पूरा करने तक, हर जगह यह राशि उनके काम आ रही है।

महतारी वंदन योजना ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनके भीतर एक नया आत्मविश्वास जगाया है। गीदमबेड़ा की मैनी पोटाई की यह कहानी इस बात का जीवंत प्रमाण है कि जब शासन की योजनाएँ सीधे जनता के जीवन को छूती हैं, तो सम्मान और स्वावलंबन का एक नया सवेरा होता है।

  • Related Posts

    पशुपालन केसीसी से धमतरी के 93 पशुपालकों को मिली 98.62 लाख की वित्तीय संजीवनी

    *ग्रामीण आजीविका को मिली नई उड़ान*   रायपुर, 28 अगस्त 2026/   धमतरी जिले में पशुपालन अब केवल जीवनयापन का सहायक जरिया नहीं, बल्कि एक व्यवस्थित और मुनाफा देने वाले…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में मानसून, औसतन 100% से अधिक बारिश दर्ज

    रायपुर,28 अगस्त 2026/   छत्तीसगढ़ में इस मानसून सीजन में बारिश की स्थिति बेहद संतोषजनक बनी हुई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा…

    Read more

    NATIONAL

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय