Ro no D15139/23

राष्ट्रीय खेल दिवस पर 27 अगस्त को देशभर में होगा ‘खेलो इंडिया संवाद’

*युवा सहभागिता, खेल विकास और राष्ट्र निर्माण पर केंद्रित रहेगा कार्यक्रम*

 

रायपुर, 25 अगस्त 2026/ राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर देशभर में 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस से जुड़े कार्यक्रमों के तहत युवाओं को खेल, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

 

‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से युवाओं, खिलाड़ियों और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को एक साझा मंच पर लाया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक जिले के दो शैक्षणिक संस्थानों में ‘युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

जशपुर जिले में ‘युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय, मनोरा तथा श्री रामेश्वर गहिरा गुरु संस्कृत महाविद्यालय, समरवार में आयोजित होगा। कार्यक्रम में सुबह 10 बजे तक अतिथियों एवं युवा प्रतिभागियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। इसके बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से देशभर के लगभग 1600 स्थानों पर उपस्थित 8 लाख से अधिक युवाओं को संबोधित करेंगे।

 

प्रधानमंत्री के संबोधन के पश्चात MY Bharat Volunteers एवं खिलाड़ियों के बीच स्थानीय स्तर पर युवा संवाद आयोजित किया जाएगा। इसमें पिछले 12 वर्षों में देश में खेल अधोसंरचना के विकास, खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत बनाने तथा खेलों में युवाओं की बढ़ती भूमिका पर चर्चा होगी।

 

संवाद के दौरान जमीनी स्तर पर खेल सुविधाओं के विस्तार, वर्ष 2036 के ओलंपिक के लिए प्रतिभा विकास, युवा नेतृत्व एवं शासन में युवाओं की भागीदारी तथा विकसित भारत के लिए युवा सशक्तिकरण जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। युवाओं से उनके सुझाव और विचार QR Code के माध्यम से प्राप्त किए जाएंगे। साथ ही उन्हें VBYLD Quiz Round में भाग लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

 

‘खेलो इंडिया संवाद’ पहल के माध्यम से युवाओं को खेल और कौशल विकास के साथ नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। यह कार्यक्रम विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

  • Related Posts

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    ग्राम पंचायत लब्जी के सचिव पदच्युत वित्तीय अनियमितता के आरोप प्रमाणित, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

      अम्बिकापुर 25 अगस्त 2026/  जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार ग्राम पंचायत लब्जी में पदस्थ सचिव  अमन सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत लब्जी में छापरड़ाड…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें