Ro no D15139/23

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में ’माई भारत बजट क्वेस्ट 2026’ के प्रथम चरण का सफल आयोजन

अंबिकापुर 12 फरवरी 2026/  भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (युवा कार्यक्रम विभाग) के तत्वाधान में आज ’माई भारत पोर्टल’ के अंतर्गत भारत बजट क्विज 2026 के प्रथम चरण की प्रदेश स्तरीय ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। लोकभवन, रायपुर द्वारा संचालित इस बैठक में संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा, अंबिकापुर के छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों ने उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता दर्ज की। विश्वविद्यालय के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में कुलपति प्रो. राजेंद्र लाकपाले मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ’माई भारत’ पोर्टल युवाओं को राष्ट्र के आर्थिक विमर्श और नीति निर्माण की प्रक्रियाओं से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य एवं चरणः बजट 2026 क्वेस्ट का मुख्य उद्देश्य युवाओं की भागीदारी के माध्यम से केंद्रीय बजट और नागरिकों के दैनिक जीवन के बीच के अंतर को कम करना है। यह प्रतियोगिता तीन मुख्य चरणों में संपन्न होगीः प्रथम चरण (ऑनलाइन क्विज)ः आज के सत्र में बजट प्रावधानों की बुनियादी जागरूकता पर आधारित ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई। विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग के 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने इसमें पंजीकरण कर सर्टिफिकेट प्राप्त किए। द्वितीय चरण (निबंध प्रतियोगिता)ः प्रथम चरण में चयनित छात्र-छात्राएं राज्य और केंद्र स्तर पर निबंध प्रतियोगिता में भाग लेंगे। तृतीय चरण (आभासी संवाद)ः अंतिम विजेताओं को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ सीधे संवाद (आभासी बातचीत) करने का गौरवशाली अवसर प्राप्त होगा। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग के सभी विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सफल पंजीयन और युवाओं के भविष्य में सक्रिय भागीदारी के संकल्प के साथ हुआ।

  • Related Posts

    रात 12 बजे वैद्य फूड में राजस्व, खाद्य औषधि एवं पुलिस की संयुक्त टीम की दबिश, 200 किलो पनीर जब्त

      रायपुर , 17 अगस्त 2026/ एनालॉग पनीर के निर्माण एवं विक्रय पर प्रतिबंध के उल्लंघन की आशंका को देखते हुए राजस्व,खाद्य एवं औषधि प्रशासन, पुलिस विभाग की संयुक्त टीम…

    Read more

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान