सभी चिकित्सा महाविद्यालय और प्रबंधन केंद्रों पर होगी सिकल सेल की जांच और इलाज,

 मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ

 उत्तर बस्तर कांकेर/30 अक्टूबर 2022:- जिले के चिकित्सा महाविद्यालय और सभी प्रबंधन केंद्रों पर सिकलसेल की जांच और इलाज  किया  जाएगा | प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज वर्चुअल माध्यम से सिकलसेल जांच एवं प्रबंधन केंद्रों का शुभारंभ किया | जिले के कोमल देव जिला चिकित्सालय में आयोजित  सिकलसेल प्रबंधन केंद्र का  शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया | जिले के प्रबंधन केंद्रों में सिकल सेल मरीजों का पंजीयन स्वास्थ्य संस्था के माध्यम से किया जाएगा | सिकलसेल मरीजों का पंजीयन करने के पश्चात सॉल्युबिलिटी टेस्ट और इलेक्ट्रोफोरेसिस टेस्ट किया जाएगा, इसके पश्चात पॉजिटिव आने पर मरीज को अलग से विशेषज्ञ डॉक्टरों के द्वारा उपचार किया जाएगा | सिकलसेल मरीजों के लिए अलग से  कार्यक्रम चलाया जाकर  तथा  उन्हें परामर्श भी दिया जाएगा | मरीजों को निशुल्क दवाइयां स्वास्थ्य संस्था में उपलब्ध कराया जाएगा | कार्यक्रम में चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता एम एल  गर्ग, संयुक्त संचालक डॉ. चंद्रशेखर इंदौरिया, मुख्य चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे,सिविल सर्जन डॉ. आरसी ठाकुर, सिकल सेल प्रबंधन इकाई के नोडल अधिकारी डॉ. लोकेश देव,   डॉ. सुनील सोनी, कम्युनिटी  मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. टिकू सिन्हा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र नाग, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. तृप्ति जैन, प्रबंधन सलाहकार मिथिलेश सोनबेर मौजूद थे |

Related Posts

कर्नाटक में शासकीय ठेकों में धर्म आधारित आरक्षण पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताई कड़ी आपत्ति

  रायपुर 15 मार्च 2025/ कर्नाटक में कांग्रेस सरकार द्वारा शासकीय ठेकों में धर्म के आधार पर आरक्षण देने के फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री…

होलिका दहन 2025 में 13 मार्च, गुरुवार होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 13 मार्च की रात्रि 11:26 बजे से 14 मार्च की दोपहर 12:29 आचार्य डॉक्टर राजेश्वरानंद स्वामी

होलिका दहन 2025 में 13 मार्च, गुरुवार को मनाया जाएगा। यह हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 13 मार्च…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *