Ro no D15139/23

’’सार्वभौमिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं डिजिटल हेल्थ प्रोफाइलिंग अभियान’’

विशेष रूप से पिछड़ी जनजातीय समूहों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने जिले में विशेष अभियान जारी
स्वास्थ्य परीक्षण के साथ सामुदायिक सहभागिता एवं जनजातीय विशेष परियोजना के समन्वित सहयोग पर जोर


अम्बिकापुर 27 अगस्त 2026/  
विशेष रूप से पिछड़ी जनजातीय समूहों तक गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में सार्वभौमिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं डिजिटल हेल्थ प्रोफाइलिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में जारी अभियान के अंतर्गत चिन्हित पीवीटीजी परिवारों के प्रत्येक सदस्य का घर-घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण, डिजिटल स्वास्थ्य प्रोफाइल तैयार करने, आवश्यकतानुसार उपचार एवं रेफरल तथा आगे नियमित फॉलो-अप की व्यवस्था की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार।राज्य शासन की ऑपेराशनल गाइडेंस के अंतर्गत इस अभियान का उद्देश्य पीवीटीजी समुदाय के प्रत्येक पात्र व्यक्ति का शत-प्रतिशत स्वास्थ्य परीक्षण एवं डिजिटल स्वास्थ्य प्रोफाइल तैयार करना है। प्रोफाइल को आभा आईडी एवं आयुष्मान भारत कार्ड से लिंक करने के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी सामाजिक, आर्थिक एवं पर्यावरणीय कारकों की जानकारी भी संकलित की जानी है।

जिले 199 बसाहट लक्षित-
सरगुजा जिले में अभियान के लिए अंबिकापुर, बतौली, लखनपुर, लुंड्रा, मैनपाट, सीतापुर एवं उदयपुर विकासखंड चिन्हित हैं। जिनमें कुल 199 लक्षित गांवध्बसाहट एवं 20108 लक्षित जनसंख्या के स्वास्थ्य परीक्षण का लक्ष्य निर्धारित है।
अब तक 1715 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है, जो लक्षित जनसंख्या का 8.53 प्रतिशत है। ब्लॉकवार प्रगति में उदयपुर में 24.95 प्रतिशत, लखनपुर में 8.98 प्रतिशत, सीतापुर में 7.96 प्रतिशत, लुंड्रा में 7.54 प्रतिशत, अंबिकापुर में 7.44 प्रतिशत, बतौली में 5.78 प्रतिशत तथा मैनपाट में 1.74 प्रतिशत जनसंख्या का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है।

चिन्हित मरीजों का उपचार एवं रेफरल-
स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान संबंधित मरीजों के उपचार एवं फॉलो-अप की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा रही है। अभियान के अंतर्गत उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें आवश्यकतानुसार  उपयुक्त स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर करने तथा रेफरल के बाद उनकी निरंतर निगरानी एवं फॉलो-अप किया जा रहा है।

समुदाय की सक्रिय भागीदारी आवश्यक-
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कहा कि पीवीटीजी समुदाय तक स्वास्थ्य सेवाओं की शत-प्रतिशत पहुंच केवल स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से ही संभव नहीं है। समुदाय की सक्रिय भागीदारी, परिवारों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए प्रेरित करना, घर-घर सूचना पहुंचाना तथा छूटे हुए व्यक्तियों की पहचान में स्थानीय स्तर पर सहयोग अत्यंत आवश्यक है।
इस अभियान में मितानिनों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उनके माध्यम से परिवारों को अभियान की जानकारी देने, समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करने, स्वास्थ्य परीक्षण के लिए प्रेरित करने तथा रेफर किए गए मरीजों के फॉलो-अप में सहयोग लिया जा रहा है।

जनजातीय विशेष परियोजना एवं संबंधित विभागों से समन्वित सहयोग की अपील-
पीवीटीजी परिवारों की सामाजिक एवं भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए अभियान को सफल बनाने के लिए जनजातीय समुदाय से संबंधित विशेष परियोजनाओं, संबंधित विभागों एवं मैदानी अमले के समन्वित सहयोग की आवश्यकता है।
विशेषकर दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में निवासरत पीवीटीजी परिवारों तक पहुंच बनाने, परिवारों की सही पहचान एवं सूचीकरण, समुदाय को अभियान की जानकारी देने, स्वास्थ्य परीक्षण के लिए परिवारों की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा छूटे हुए व्यक्तियों के पुनः परीक्षण में जनजातीय विशेष परियोजना एवं समुदाय आधारित संस्थाओं का सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा।
सभी संबंधित विभागों एवं मैदानी कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की गई है कि वे अपने स्तर पर उपलब्ध मानव संसाधन, स्थानीय नेटवर्क एवं सामुदायिक संपर्क का उपयोग करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें, ताकि जिले के प्रत्येक चिन्हित पीवीटीजी परिवार एवं प्रत्येक व्यक्ति तक स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा सके।

शत-प्रतिशत कवरेज का लक्ष्य-
ऑपरेशन गाईडलाइन के अनुसार अभियान में घर-घर जाकर प्रत्येक पीवीटीजी परिवार के प्रत्येक सदस्य का स्वास्थ्य परीक्षण एवं डिजिटल स्वास्थ्य प्रोफाइल तैयार किया जाना है तथा यह सुनिश्चित किया जाना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति स्वास्थ्य परीक्षण से वंचित न रहे।

जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग, मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, मितानिनों, संबंधित विभागों, जनजातीय विशेष परियोजना तथा समुदाय के समन्वित प्रयासों से शेष गांवों एवं परिवारों को शीघ्र कवर करते हुए पीवीटीजी समुदाय के शत-प्रतिशत स्वास्थ्य परीक्षण के लक्ष्य को प्राप्त करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पीवीटीजी समुदाय के सभी परिवारों से अपील किया गया है कि स्वास्थ्य परीक्षण दल के गांवध्बसाहट में पहुंचने पर परिवार के सभी सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराएं और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना एवं मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी बच्चों के पोषण का सहारा

    – दो बच्चों के जन्म पर उमेश्वरी जांगड़े को मिली 51 हजार रूपए की आर्थिक सहायता*   *- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार*   राजनांदगांव 27…

    Read more

    महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त से भुनेश्वरी रजक के परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी

    राजनांदगांव 27 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन अवसर के पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की सौगात दी। योजना के…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक