Ro no D15139/23

नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 01 एवं पार्षद पद हेतु 19 नामांकन पत्र दाखिल

नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025
नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 05 एवं पार्षद पद हेतु लिए गए 73 नामांकन पत्र दाखिल
28 जनवरी तक होगा नाम निर्देशन, 29 जनवरी को संवीक्षा तथा 31 जनवरी नाम वापस लेने की अंतिम तारीख
जशपुरनगर 28 जनवरी 2025/ नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 हेतु नाम निर्देशन पत्रों की प्रक्रिया के तहत विगत दिवस 27 जनवरी तक नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 01 एवं पार्षद पद हेतु 19  नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।

इसी प्रकार नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 05 एवं पार्षद पद हेतु लिए 73 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। जिसमें अध्यक्ष पद हेतु नगर पंचायत कुनकुरी के लिए 01, नगर पंचायत बगीचा के लिए 02, नगर पंचायत कोतबा के लिए 02 एवं पार्षद पद हेतु नगर पंचायत कुनकुरी के लिए 027, नगर पंचायत बगीचा के लिए 23, नगर पंचायत पत्थलगांव के लिए 06 और नगर पंचायत कोतबा के लिए 17 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।
विदित हो कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 हेतु जारी कार्यक्रम के अनुसार 28 जनवरी तक नाम निर्देशन प्रक्रिया चलेगी। 29 जनवरी को संवीक्षा तथा नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 31 जनवरी 2025 निर्धारित है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिले में नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 की तैयारी चल रही है। उन्होंने जिले के आर.ओ., ए आर ओ, पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को नियमों को सख्ती से पालन करते हुए निर्वाचन आयोग के जारी कार्यक्रमों अनुसार कार्य संपादित करने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान