Ro no D15139/23

बालोद में अवैध उत्खनन और परिवहन पर 03 हाइवा वाहन जब्त

बालोद में अवैध उत्खनन और परिवहन पर लगातार हो रही सख्त कार्रवाई

रायपुर, 19 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ में खनिजों के अवैध खनन और परिवहन पर प्रशासन ने जीरो-टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सघन जांच अभियान शुरू किया है। खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें औचक निरीक्षण कर रही हैं और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना व जब्ती की कार्रवाई की जा रही है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बालोद जिले में लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज विभाग की टीम द्वारा आज बालोद एवं गुरूर विकासखंड क्षेत्र में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया।

निरीक्षण के दौरान रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर खनिज विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 03 हाइवा वाहनों को जब्त किया। जब्त वाहनों को नियमानुसार थाना एवं आरक्षी केन्द्र बालोद तथा सनौद की अभिरक्षा में रखा गया है। जिला खनि अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नियमित रूप से जांच एवं निरीक्षण अभियान संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि खनिज जांच दल द्वारा आगे भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सतत निगरानी रखी जाएगी तथा अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके और खनिज नियमों का प्रभावी पालन हो।

  • Related Posts

    राज्यपाल डेका से चेन्नई के पत्रकारों ने सौजन्य भेंट की

    रायपुर, 15 अगस्त 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में पत्र सूचना कार्यालय चेन्नई के निदेशक श्री पी. अरूण कुमार के नेतृत्व में चेन्नई से आए पत्रकारों के…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट

    असम के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने दिए 5 करोड़ रुपये   *मुख्यमंत्री ने सहायता राशि का चेक राज्यपाल श्री रमेन डेका को सौंपा*   रायपुर…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!