Ro no D15139/23

औद्योगिक विकास को नई उड़ान देंगे प्रदेश के डेढ़ करोड़ युवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने दिया युवा दिवस पर प्रदेश की जनता के नाम संदेश

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवा दिवस के पर प्रदेश के नाम जारी अपने संदेश में कहा‍ है कि रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से प्रदेश के डेढ़ करोड़ युवा विकास को गति प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश, देश और दुनिया का सबसे युवा प्रदेश है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि “युवा शक्ति मिशन” के अंतर्गत प्रदेश के युवा जो आई.टी. एवं अन्य व्यावसायिक योग्यता रखते हैं, उन्हें उनकी क्षमता, योग्यता और दक्षता के आधार पर प्रदेश में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 16 जनवरी को 7 वीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव होने वाली है। अभी तक 6 इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में चार लाख करोड़ से अधिक का निवेश आने वाला है जिससे तीन लाख लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति मिशन में महिलाओं की भूमिका को भी प्रभावशाली बनाने के लिए विशेष महत्व दिया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि महिला और पुरूष सभी युवा शक्ति को काम मिले, इसके लिए हम युवा शक्ति मिशन लाँच करने के बाद लाड़ली बहनों के खातों में जनवरी माह की राशि अंतरित की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा 16 जनवरी को रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में सभी विभाग रोजगार की संभावनाओं के आधार पर निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अपने-अपने विषय-विशेष पर प्रेजेंटेशन देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ते मध्यप्रदेश और आगे बढ़ते देश के साथ हमारी तरुणाई कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ें।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम-2026 “स्कूल चले हम” का शुभारंभ

    भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव “हर नन्हा मन जुड़े, शिक्षा की रोशनी से “स्कूल चलें हम” अभियान के अंतर्गत राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम 2026 का शुभारंभ बुधवार…

    Read more

    रोगियों के उपचार प्रयासों में सेवा भाव प्रमुख : राज्यपाल पटेल

    राज्यपाल ने की लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और आयुष विभाग की समीक्षा भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि दीन-दुखियों की सेवा मानवता की सेवा…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…