Ro no D15139/23

सुशासन तिहार के अंतर्गत माखनपुर शिविर में शतप्रतिशत आवेदनों का हुआ समाधान

कोरबा 14 मई 2025/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाए जा रहे “सुशासन तिहार 2025“के अंतर्गत मंगलवार,13 मई को शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल माखनपुर में आयोजित समाधान शिविर में कुल 4141 प्राप्त आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण कर प्रशासनिक दक्षता की एक मिसाल पेश की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। शिविर में ’मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.पवन सिंह विधायक प्रतिनिधि श्री कुलदीप सिंह मरकाम ,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती माया रूपेश कंवर सहित जनप्रतिनिधिगण, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
शिविर में माखनपुर क्लस्टर की 10 ग्राम पंचायतों से आए 4141 आवेदनों का विभागवार निराकरण किया गया। विभागीय अधिकारियों द्वारा योजनाओं की जानकारी देकर समाधान की प्रक्रिया पारदर्शिता और प्रभावशीलता के साथ संपन्न की गई।
मुख्य अतिथि डॉ. पवन सिंह ने सुशासन तिहार को जनता और शासन के बीच सेतु बताते हुए कहा, “यह अभियान शासन की संवेदनशीलता और जनभागीदारी की उत्कृष्ट मिसाल है। हम सभी को इसका अधिकतम लाभ लेना चाहिए।“’
इस अवसर पर ग्राम पंचायत बनबांधा को टी.बी. मुक्त पंचायत प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। खेल विभाग द्वारा बच्चों को खेल सामग्री, राजस्व विभाग द्वारा 7 ऋण पुस्तिकाएँ, 7 वन अधिकार पत्र, श्रम विभाग द्वारा 2 श्रम कार्ड तथा समाज कल्याण विभाग के द्वारा एक श्रवण यंत्र का वितरण किया गया।
शिविर के समापन अवसर पर जनपद पंचायत पाली मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री भूपेंद्र कुमार सोनवानी ने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शिविर की सफलता का श्रेय जनसहयोग और प्रतिबद्धता को दिया।

  • Related Posts

    शासन की सेवाएं अब नागरिकों के द्वार तक सहजता से, सेवा सेतु से राजकुमार टोप्पो को मिला समय पर आय प्रमाण पत्र

      कोरबा 17 अगस्त 2026/सरकार की योजनाएं, जब जरूरतमंदों तक आसानी से पहुंचती हैं, तो बदलाव सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों के जीवन में दिखाई देता है।…

    Read more

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

      कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान