Ro no D15139/23

100 साल के बुजुर्ग सोहद राम चक्रेश को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ

 जशपुरनगर 26 मार्च 2026/ कांसाबेल विकासखंड के ग्राम पंचायत टांगरगाँव के 100 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग   सोहद राम चक्रेश के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) किसी सहारे से कम नहीं है। उम्र के इस पड़ाव पर, जब कदम साथ नहीं देते, तब एक सुरक्षित और मजबूत घर उनके लिए सुकून की छांव बन गया है। वर्ष 2024-25 में मिले इस आवास ने उनके कच्चे घर की असुरक्षा को खत्म कर उन्हें एक सम्मानजनक जीवन दिया है।

चक्रेश अब चलने-फिरने में असमर्थ हैं, ऐसे में परिवार के लिए उनकी देखभाल करना पहले कठिन था। उनके नाती   बसंत कुमार चक्रेश बताते हैं कि कच्चे मकान में रहना हमेशा चिंता का कारण बना रहता थाकृबरसात, ठंड और गर्मी में दादा को तकलीफ होती थी। लेकिन अब पक्का मकान मिलने से न सिर्फ रहने की सुविधा बढ़ी है, बल्कि पूरे परिवार को सुरक्षित आवास भी मिली है।
प्रदेश में मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय के सुशासन में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से ऐसे कई जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षा, सम्मान और बेहतर जीवन मिल रहा है, जो वास्तव में इस योजना की सार्थकता को दर्शाता है।
सोहद राम चक्रेश और उनके परिवार ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उनके जीवन को नई दिशा दी है। उन्होंने शासन-प्रशासन का धन्यवाद देते हुए कहा कि अब उन्हें अपने जीवन के इस अंतिम पड़ाव में एक सुरक्षित छत और सुकून भरा जीवन मिल सका है।

  • Related Posts

    हज 2026 की तीसरी किश्त 31 मार्च तक जमा होगी-मिर्ज़ा एजाज बेग

    *रायपुर 26 मार्च (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ राज्य से हज कमेटी के ज़रिये हज यात्रा पर जाने वाले समस्त हज यात्रियों को 31 मार्च 2026 तक तीसरी किश्त की राशि…

    Read more

    उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने पुनर्वास केंद्र दंतेवाड़ा में युवाओं से की मुलाकात

      पुनर्वासित युवाओं के प्रशिक्षण का किया अवलोकन, वेलकम एवं इलेक्ट्रिकल टूल किट का किया वितरण *रायपुर, 26 मार्च 2026/* उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने गुरुवार को दंतेवाड़ा स्थित पुनर्वास…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार