Ro no D15139/23

कबीरधाम जिले के 11 परिवारों ने बढ़ाया प्रधानमंत्री सूर्यघर मुक्त बिजली योजना की ओर कदम

*आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की नई दिशा*

*कबीरधाम जिले से शुरू हुई ऊर्जा क्रांति की कहानी*

रायपुर, 19 सितम्बर 2025। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने कबीरधाम जिले में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की नई राह खोली है। जिले के 11 परिवारों ने अपने घरों पर सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित कर यह बता रहे हैं कि यह योजना केवल बिजली बिल बचत का माध्यम नहीं, बल्कि आर्थिक सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण की जनआंदोलन जैसी पहल कम नही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप कबीरधाम कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में योजना का क्रियान्वयन तेज रफ्तार से हो रहा है। अब तक जिले में 94 से अधिक हितग्राही वेंडर का चयन कर चुके हैं और कई को सब्सिडी राशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है। आने वाले महीनों में हजारों परिवार इस योजना से जुड़ने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।

कबीरधाम जिले के 11 परिवार जिन्होंने इस योजना को अपनाया है, उसमें श्री योगेन्द्र सिंह कश्यप (राजमहल चौक, कवर्धा), श्री नरेश कुमार चंद्रवंशी एवं श्री रितेश कुमार चंद्रवंशी (दौजरी), श्री सतीश कुमार धवलकर (मठपारा वार्ड-3),श्रीमती लीना तिवारी (मठपारा वार्ड-12), श्री रोशन राम (नागर जवादन रोड), श्रीमती कुमारी देवी सोम (श्याम नगर), श्री ओंकार साहू (रामनगर), श्रीमती सरोज बाई ठाकुर, श्रीमती माधुरी (कालिका नगर) इन परिवारों की छतों पर लगाए गए 1 से 3 किलोवाट क्षमता वाले सोलर पैनल प्रतिमाह लगभग 300 यूनिट मुफ्त बिजली का उत्पादन कर रहे हैं।

इतना ही नहीं, अतिरिक्त बिजली को सीएसपीडीसीएल ग्रिड में भेजकर वे भविष्य के बिलों में क्रेडिट का लाभ भी ले रहे हैं।

लाभार्थियों ने अपने-अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि यह योजना भविष्य के लिए सुखद है योगेन्द्र सिंह कश्यप ने बताया कि पहले हर महीने बिजली बिल की चिंता रहती थी, अब सोलर रूफटॉप लगने से बिजली बिल लगभग खत्म हो गया है। यह योजना हितग्राहियों के लिए राहत और बचत दोनों लेकर आई है। ग्राम दौजरी निवासी श्री नरेश कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से हम आत्मनिर्भर हो गए हैं। अब हम सिर्फ उपभोक्ता नहीं, बल्कि ऊर्जा उत्पादक भी बन गए हैं। श्रीमती लीना तिवारी, मठपारा निवासी ने कहा कि सोलर से घर की जरूरतें तो पूरी हो ही रही है और अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजने पर अगले बिल में भी लाभ मिल रहा है। श्री सतीश कुमार धवलकर ने कहा कि सूर्यघर योजना से घर रोशन हो गया है और खर्च भी घट गया है। हम चाहते हैं कि जिले के हर घर में यह सुविधा मिले।

*सौर ऊर्जा अपनाने पर 1.08 लाख रूपए तक की सहायता*

कबीरधाम जिले के अधीक्षण अभियंता श्री रंजीत घोष ने बताया कि सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को 1 से 3 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम लगाने पर 45 हजार से एक लाख 8 हजार रूपए तक की वित्तीय सहायता मिल रही है। इस योजना के तहत प्राप्त सभी आवेदकों को इस योजना से लाभान्वित किया जाएगा।

  • Related Posts

    अपर कलेक्टर कीर्तिमान राठौर ने पीएम श्री स्कूल खोरपा का किया निरीक्षण

    रायपुर, 24 फरवरी 2026। अपर कलेक्टर  कीर्तिमान राठौर ने पीएम श्री स्कूल खोरपा, शासकीय उचित मूल्य दुकान खोरपा एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोरपा अभनपुर का निरीक्षण…

    Read more

    यू-शेप ने बदली कक्षाओं की तस्वीर आरंग विकासखण्ड के स्कूलों में ‘यू-शेप’ में बैठने की, की गई व्यव्स्था, बच्चों में खत्म हूई झिझक, बढ़ा संवाद

    रायपुर 24 फरवरी 2026 / मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन रायपुर द्वारा ‘Project U-Shape’ आरंभ किया गया है। जिसके…

    Read more

    NATIONAL

    मोदी राहुल के सामने बोल नहीं पाएंगे-जोक आॅफ द ईयर, राहुल को खुश करने के लिये गिरने की होड़, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मोदी राहुल के सामने बोल नहीं पाएंगे-जोक आॅफ द ईयर, राहुल को खुश करने के लिये गिरने की होड़,  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पीएम मोदी इजरायल दौरा: तिरंगे में रंगी संसद में देंगे भाषण, किन मुद्दों पर ‘बीबी’ से होगी बात

    पीएम मोदी इजरायल दौरा: तिरंगे में रंगी संसद में देंगे भाषण, किन मुद्दों पर ‘बीबी’ से होगी बात

    ‘मैं न होता तो मारे जाते पाक PM शहबाज शरीफ’, ट्रंप का दावा- 10 महीनों में रुकवाए 8 युद्ध

    ‘मैं न होता तो मारे जाते पाक PM शहबाज शरीफ’, ट्रंप का दावा- 10 महीनों में रुकवाए 8 युद्ध

    केरल का नाम बदलने पर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को क्यों आया गुस्सा?

    केरल का नाम बदलने पर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को क्यों आया गुस्सा?

    US बोला: चीन के पास 2030 तक होंगे 1000 परमाणु हथियार, बीजिंग को इस संधि में लाना चाहते हैं ट्रंप

    US बोला: चीन के पास 2030 तक होंगे 1000 परमाणु हथियार, बीजिंग को इस संधि में लाना चाहते हैं ट्रंप

    इमरान खान की दाईं आंख बचाने की कोशिश, इंजेक्शन का दूसरा डोज लगा; 85% रोशनी जा चुकी

    इमरान खान की दाईं आंख बचाने की कोशिश, इंजेक्शन का दूसरा डोज लगा; 85% रोशनी जा चुकी