Ro no D15139/23

12वीं की जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, पशुपालन, सहित अन्य संकाय के विषयों का परीक्षा हुआ सम्पन्न

कोरबा 24 मार्च 2025/छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा संचालित परीक्षा वर्ष 2025 के अंतर्गत जिले में 12वीं बोर्ड की परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों पर नियंत्रण लगाने हेतु शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तरीय निरीक्षण दल का गठन कर परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। 24 मार्च 2025 को हायर सेकेंडरी स्कूल के जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, पशुपालन, दुग्ध प्रौद्योगिकी मत्स्य पालन एवं कुक्कुट पालन, भारतीय कला का इतिहास, विज्ञान के तत्व विषय का परीक्षा संपन्न हुआ। उक्त विषयों की परीक्षा हेतु जीव विज्ञान विषय में दर्ज 3001 में से 2976 उपस्थित व 25 अनुपस्थित रहें। अर्थशास्त्र में दर्ज 5046 विद्यार्थियों में से उपस्थित 4966 व अनुपस्थित 80 रहें। पशुपालन विषय के दर्ज 252 विद्यार्थियों में से उपस्थित 247 व अनुपस्थित 5 रहे। दुग्ध प्रौद्योगिकी मत्स्य पालन एवं कुक्कुट पालन में दर्ज 22 विद्यार्थियों में से उपस्थित 21 व 1 अनुपस्थित रहे। भारतीय कला का इतिहास में दर्ज 4 व उपस्थित विद्यार्थियों की संख्या 4 है। आज संपन्न हुए परीक्षा के अंतर्गत कुल 8325 दर्ज बच्चों में से 8214 विद्यार्थी उपस्थित एवं 111 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। उक्त परीक्षा हेतु गठित जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। जिसके अंतर्गत दल क्रमांक 01 द्वारा शा.उ.मा.वि. अजगरबहार, शा.उ.मा.वि. कन्या बालको, आदर्श बालको, सेजेस बालको का, दल क्रमांक 02 शा.उ.मा.वि. घुडदेवा, शा.उ.मा.वि. बांकी मोंगरा, ज्ञानोदय उ.मा.वि. जंगल साईड, सेजेस मांगरा शा.उ.मा.वि. अरदा, शा.उ.मा.वि. ढेलवाडीह का, दल क्र. 03 शा.उ.मा.वि. गोढ़ी, शा.उ.मा.वि. भैंसमा, शा.उ.मा.वि. करतला, शा.उ.मा.वि. कुदमुरा का, दल क्रमांक 05 शा.उ.मा.वि. बुधवारी कोरबा, सेजेस एन.सी.डी.सी. कोरबा, सेजेस साडा कन्या कोरबा कुल 17 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें सभी परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्वक परीक्षा संचालित हुआ एवं एक भी नकल प्रकरण नहीं रहा।
  • Related Posts

    रैम्प योजना के अंतर्गत स्टार्टअप छत्तीसगढ़ कार्यशाला का सफल आयोजन

      कोरबा 25 मार्च 2026/जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र,  द्वारा जिप्सा कॉलेज, टी.पी. नगर, कोरबा में आरएएमपी योजना के अंतर्गत “स्टार्टअप छत्तीसगढ़” विषय पर जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का सफल…

    Read more

    युवाओं को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित किया गया  उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन

     कोरबा 25 मार्च 2026/जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कोरबा द्वारा स्थानीय एक होटल में उद्यमिता जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं इच्छुक उद्यमियों…

    Read more

    NATIONAL

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने