Ro no D15139/23

कोंडागांव में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

सांसद भोजराज नाग और विधायक लता उसेंडी की मौजूदगी में हुआ सामूहिक योगाभ्यास*

 

रायपुर, 21 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज रविवार सुबह शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय परिसर में जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के दिशा-निर्देशानुसार, जिला प्रशासन, आयुष विभाग और समाज कल्याण विभाग के समन्वय से आयोजित इस कार्यक्रम में ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ (स्वस्थ आयु के लिए योग) थीम पर सैकड़ों नागरिकों ने एक साथ योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग शामिल हुए।

 

*स्वस्थ और नशामुक्त समाज से बनेगा विकसित भारतरू सांसद भोजराज नाग*

 

मुख्य अतिथि सांसद श्री भोजराज नाग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को वैश्विक पहचान मिली है, जो पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर ही हमारी वास्तविक संपत्ति है। जब हमारा समाज पूरी तरह स्वस्थ और नशामुक्त होगा, तभी हम प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा कर पाएंगे। सांसद श्री नाग ने जीवन में योग के महत्व को रेखांकित करते हुए नागरिकों से स्वस्थ जीवनशैली के लिए जैविक खेती को बढ़ावा देने की भी अपील की।

 

*योग हमारे ऋषि-मुनियों की अमूल्य धरोहर- विधायक लता उसेंडी*

 

विशिष्ट अतिथि सुश्री लता उसेंडी ने जिलेवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक कसरत नहीं है, बल्कि यह हमारे ऋषि-मुनियों की वह अमूल्य धरोहर है जो मन, शरीर और बुद्धि के बीच संतुलन स्थापित करती है। वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल ने भी भागदौड़ भरी जिंदगी में हर व्यक्ति को प्रतिदिन योग के लिए समय निकालने का आग्रह किया।

 

*एक पेड़ मां के नाम और नशामुक्त भारत की शपथ*

 

कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि सांसद श्री भोजराज नाग ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, समाजसेवियों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक नशामुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण की शपथ दिलाई। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी अतिथियों ने महाविद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण भी किया।

 

इस जिला स्तरीय आयोजन में नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेंडी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री टोमेंद्र ठाकुर, जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा, जिला पंचायत सीईओ सहित आयुष विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और भारी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रोजेक्ट सक्षम के तहत छात्रावास अधीक्षिकाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, बालिकाओं में जीवन कौशल एवं आत्मविश्वास को मिलेगा बढ़ावा

    अम्बिकापुर 12 जुलाई 2026/ दि रूम टू रीड इंडिया एवं छत्तीसगढ़ जनजातीय एवं अनुसूचित जाति विभाग की संयुक्त पहल ष्प्रोजेक्ट सक्षम रू शिक्षा, आत्मविश्वास एवं समानताष् के अंतर्गत कन्या शिक्षा…

    Read more

    महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी, जिले की 2.25 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ

    जून माह में 225115 हितग्राहियों के खातों में 20 करोड़ 86 लाख रुपये रुपए से अधिक अंतरित बच्चों की पढ़ाई, घरेलू जरूरतों और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का बन रही…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स