Ro no D15139/23

पम्पारनाला पहुँचे 133 प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारी, भू-जल संरक्षण और वाटरशेड मैनेजमेंट का गुर सीखा

 

धमतरी, 09 मार्च 2026/छत्तीसगढ़ के वन प्रबंधन और जल संरक्षण मॉडल का अध्ययन करने के लिए भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के 133 प्रोबेशनर अधिकारियों का दल आज धमतरी जिले के दक्षिण सिंगपुर वन परिक्षेत्र स्थित पम्पारनाला पहुँचा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून के वर्ष 2025-26 बैच के ये अधिकारी यहाँ 15 मार्च तक “सॉइल एंड वाटर कंजर्वेशन मेजर्स“ विषय पर जमीनी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
तकनीकी बारीकियों से हुए रूबरू
प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री व्ही. श्रीनिवास राव के निर्देशन में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने शिरकत की। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (मानव संसाधन) श्रीमती शालिनी रैना, रायपुर सीसीएफ श्री मणिवासगन एस. और दुर्ग सीसीएफ श्रीमती मर्सीबेला ने प्रशिक्षुओं को तकनीकी पहलुओं और वन प्रबंधन की बारीकियों से अवगत कराया।
पम्पारनाला मॉडलः मिट्टी के कटाव से सिंचाई तक का सफर
धमतरी डीएफओ श्री जाधव श्रीकृष्ण ने प्रशिक्षुओं को पम्पारनाला परियोजना की सफलता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्व में यहाँ अत्यधिक मृदा अपरदन (सॉयल एरोज़न) और मानसून के बाद सूखे जैसी गंभीर समस्याएँ थीं। इन्हें दूर करने के लिए स्थल के अनुरूप वैज्ञानिक उपचार किए गए हैंः
प्रमुख संरचनाएँः ब्रशवुड चेकडेम, लूज बोल्डर चेकडेम, गेबियन संरचनाएँ और 30-40 मॉडल का निर्माण।
उद्देश्यः पानी के बहाव को धीमा करना, मिट्टी के कटाव को रोकना और भू-जल स्तर को बढ़ाना।
लाभः पम्पारनाला में अब बारहमासी जल भराव रहता है, जिससे न केवल सिंगपुर, कमईपुर और राउतमुड़ा के ग्रामीणों को सिंचाई सुविधा मिली है, बल्कि वन्यप्राणियों के लिए भी पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है।
प्रशिक्षु अधिकारियों को बेहतर समझ के लिए 8 समूहों में बांटा गया था। बलौदाबाजार डीएफओ श्री गणवीर धम्मशील, राजनांदगांव डीएफओ श्री आयुष जैन, कांकेर डीएफओ श्री रौनक गोयल, दुर्ग डीएफओ श्री दिपेश कपिल और बालोद डीएफओ श्री अभिषेक अग्रवाल सहित अन्य अधिकारियों ने ग्रुप लीडर के रूप में फील्ड पर लाइव डेमो और तकनीकी प्रशिक्षण दिया।
आगामी कार्यक्रम
यह प्रशिक्षण दल 11 और 12 मार्च को कुसुमपानीनाला, कांसानाला और लकलकीनाला का दौरा करेगा। वहीं, 14 मार्च को दुगली स्थित वन धन विकास केन्द्र में वनों के दोहन, कूप मार्किंग और कटाई कार्य का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करेगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन की टीमें भी सुरक्षा व आपातकालीन सेवाओं हेतु तैनात रहीं।

  • Related Posts

    जिले में आज से आयोजित होगा ‘राजस्व पखवाड़ा’़, आम जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

    धमतरी 31 मार्च 2026/ राज्य शासन के निर्देश पर जिले में 01 से 15 अप्रैल 2026 तक “राजस्व पखवाड़ा“ आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राजस्व प्रकरणों का…

    Read more

    धमतरी में मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता 1 अप्रैल को, चार टीमें लेंगी हिस्सा

    धमतरी। आपसी समन्वय, सहयोग और खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 1 अप्रैल 2026 को धमतरी में मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता…

    Read more

    NATIONAL

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत