Ro no D15139/23

पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में 3 अफगानी क्रिकेटरों समेत 14 नागरिकों की मौत

पाकिस्तान में होने वाली ट्राई टी-20 सीरीज से हटा अफगानिस्तान
काबुल । पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रहा तनाब खत्म होता नहीं दिख रहा है। दोनों देशों के बीच 48 घंटे का सीजफायर शुक्रवार शाम 6 बजे खत्म हुआ था। इसे आगे बढ़ाने पर सहमति बन गई थी। लेकिन कुछ ही घंटे बाद पाकिस्तान ने पक्तिका प्रांत में एयर स्ट्राइक की।
पाकिस्तान के हमले में अफगानिस्तान के 3 क्लब क्रिकेटर्स की मौत हो गई है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने इसकी पुष्टि की है। हमले में 14 अफगानी भी मारे गए हैं जबकि 16 घायल हैं। अफगान मीडिया टोलो न्यूज के मुताबिक, इन हमलों में उर्गुन और बर्मल जिलों के कई घरों को निशाना बनाया गया। ये इलाका दोनों देशों की बॉर्डर डूरंड लाइन के पास है।
इस घटना के जवाब में, ACB ने नवंबर में पाकिस्तान में होने वाली ट्राई टी-20 सीरीज से हटने का ऐलान किया है। ACB ने कहा कि यह कदम मारे गए क्रिकेटरों के सम्मान में उठाया गया है। टूर्नामेंट में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और श्रीलंका की टीमें हिस्सा लेने वाली थीं।
क्रिकेट मैच खेलकर लौट रहे खिलाड़ियों पर हमला हुआ
ACB ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान जारी कर बताया कि यह हमला पक्तिका प्रांत की राजधानी शराना में एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच खेलकर लौट रहे खिलाड़ियों कबीर, सिब्घतुल्लाह और हारून पर हुआ। ACB ने हमले के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी। हमले वाले दिन कबीर अपने गांव के टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच चुने गए थे। उनकी ट्रॉफी के साथ एक तस्वीर वायरल हो रही है।
अफगानिस्तान ने पाकिस्तान में होने वाली टी-20 सीरीज नाम वापस लिया
हमले के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने नवंबर में पाकिस्तान में होने वाली ट्राई टी-20 सीरीज से नाम वापस ले लिया। टीम को 17 और 23 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले खेलने थे। यह पहली बार होता जब अफगानिस्तान, पाकिस्तान की सरजमीं पर उसके खिलाफ खेलता।

  • Related Posts

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Read more

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : संसद का मानसून सत्र अब तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है. पिछले दो हफ्तों में NEET पेपर लीक मामला सबसे बड़ा मुद्दा बना रहा. सरकार और विपक्ष…

    Read more

    NATIONAL

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए