
रोटरी क्लब आफ रायपुर के परिसर में रायपुर शहर के सारे रोटरी क्लब के रोटेरियन ने मिलकर सुमधुर गीतों की एक खूबसूरत शाम आयोजित की और फेलोशिप तथा मस्ती का एक दिलकश समां बांध दिया। कार्यक्रम के प्रोग्राम चेयरमैन योगेश आगरावाल ने जानकारी देते हुऎ कहा की इस कार्यक्रम का उद्देशय समस्त रोटरी क्लब को साथ लाकर भाईचारे और मित्रता की भावना को मजबूत करना है । रोटरी क्लब ऑफ रायपुर की अध्यक्ष डॉ प्रीता लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में रायपुर शहर के विभिन्न रोटरी क्लब जैसे रोटरी क्लब आफ रायपुर वेस्ट ,रोटरी क्लब आफ रायपुर कॉस्मोपॉलिटन ,रोटरी क्लब आफ रायपुर एक्सीलेंस ,रोटरी क्लब आफ रायपुर कैपिटल, रोटरी क्लब आफ रायपुर सुप्रीम और रोटरी क्लब आफ रायपुर ईस्ट,रोटरी क्लब ऑफ कॉस्मो दिवास ,रोटरी क्लब ऑफ रायपुर क्वींस तथा इनर व्हील क्लब आफ रायपुर के सदस्यों ने धूमधाम से सावन महोत्सव मनाया । अशोक रतन गुप्ता ने नए सदस्य के रुप में सदस्यता ग्रहण की जिसका इंडक्शन पीडीजी सुभाष साहू द्वारा किया गया। ततपश्चात संगीत संध्या की शुरुआत करते हुए प्रोग्राम चेयरमैन योगेश अग्रवाल ने ” छुकर मेरे मन को ” गीत की शानदार प्रस्तुति दी।रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कैपिटल के पूर्व अध्यक्ष रो आलोक अग्रवाल ने “दिल में हो तुम” गाकर सबको मोह लिया।रोटरी क्लब आफ वेस्ट के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ रोटेरियन राजनाथ टंडन ने जगजीत जी की ग़ज़ल होठों से छु लो तुम की शानदार प्रस्तुति दी। सहायक प्रांतपाल मोनिका जग्गी द्वारा ” ये नयन डरे डरे ” की खूूबसूरत प्रस्तुति ने एक अलग समां बना दिया। इनरव्हील क्लब आफ रायपुर की श्रीमती नीता सहा द्वारा “दिल तो है दिल दिल “तथा श्रीमती सुनीता अग्रवाल द्वारा एक खूूबसूरत भजन “सावन की सबको बधाई राधा रानी झूलन को आयी” की शानदार प्रस्तुति दी गई। रोटरी क्लब आफ रायपुर कॉस्मोपॉलिटन के अनिल साहू ने अपनी खूबसूरत आवाज़ में “ना जा कहीं अभी ना जा “गीत प्रस्तुत किया । रोटरी क्लब आफ रायपुर के पूर्व अध्यक्ष श्री प्रदीप गोविंद की धर्मपत्नी अंजली शितूत द्वारा ” तुम्ही मेरे मंदिर तुम ही मेरी पूजा ” गीत की खूूबसूरत प्रस्तुति दी गई ।रोटरी क्लब आफ रायपुर के पीडीजी सुभाष साहू द्वारा ” लाखों हैं यहां दिलवाले पर प्यार नहीं मिलता ” के गायन ने लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया । रोटरी क्लब आफ रायपुर वेस्ट के पूर्व अध्यक्ष गोपीचंद मंधानी द्वारा ” पल पल दिल के पास तुम रहती हो” की मोहक प्रस्तुति दी गई। रोटरी क्लब आफ रायपुर एक्सीलेंस के सुनील अग्रवाल ने ” तेरी गलियों में ना रखेंगे कदम “की बहुत ही जानदार प्रस्तुति दी और ललित अग्रवाल द्वारा ” चेहरा है या चाँद खिला है “गीत की शानदार प्रस्तुति दी गई ।श्रीमती नीलिमा श्रीवास्तव द्वारा ” अँखियाँ मिला के जिया भरमा के चले नहीं जाना” गीत प्रस्तुत किया गया।रोटरी क्लब ऑफ रायपुर की अध्यक्ष डॉ प्रीता लाल ने माई हार्ट इस बीटिंग तथा पूर्व अध्यक्ष भरत डागा ने “फूल तुम्हें भेजा है खत में ” गीत प्रस्तुत किया । प्रोग्राम चेयरमैन रो योगेश अग्रवाल ने ” खाई के पान बनारस वाला”, बचना ए हसीनों लो मैं आ गया “तथा ” अरे दीवानों मुझे पहचानओ मैं हूं डॉन” गीतों को गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा सबको थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस कार्यक्रम में विभिन्न रोटरी क्लब के सदस्य दर्शक के रूप में उपस्थित रहे जिसमें ग्रेटर से विनय अग्रवाल, आदित्य झा, ईस्ट से धरम अग्रवाल, सुप्रीम से अध्यक्ष एस के श्रीवास्तव, रविन्द्र सिंह, कॉस्मो डिवास से नेहा जैन, राखी गुप्ता, अभिनव अग्रवाल, मनीष अग्रवाल एक्सीलेंस से, अरविंदर पाल सिंह आदि उपस्थित रहे। रोटरी क्लब आफ रायपुर की वरिष्ठ सदस्य और पूर्व अध्यक्ष आईबीएस बतरा , गिरीश वोरा, उज्ज्वल बत्रा, प्रदीप शितूत, विनोद श्रीवास्तव, शिवरतन गुप्ता, अनीश नरनौलीया आदि कई रोटेरियन उपस्थित रहे।









