Ro no D15139/23

राष्ट्रगीत के 150 वर्ष : वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में गूंजा राष्ट्रगीत

रायपुर । राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150वें वर्ष के ऐतिहासिक अवसर पर संचालनालय स्वास्थ्य, नवा रायपुर परिसर देशभक्ति और उल्लास की भावना से गूंज उठा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में स्वास्थ्य संचालनालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
संचालनालय परिसर में हुए भव्य आयोजन के दौरान आयुक्त सह संचालक डॉ प्रियंका शुक्ला, संयुक्त संचालक श्रीमती प्रेमलता चंदेल, संयुक्त संचालक आरसीएच डॉ निर्मला यादव सहित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” का सामूहिक गान कर मां भारती के प्रति अपनी श्रद्धा व एकता का भाव प्रकट किया। कार्यक्रम का वातावरण राष्ट्रभक्ति की अलख से ओतप्रोत रहा।
“वंदे मातरम्” मात्र एक गीत नहीं, बल्कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की आत्मा है। 19वीं सदी में बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित यह अमर गीत 1896 में पहली बार कांग्रेस अधिवेशन में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा गाया गया। स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान इस गीत ने जन-जन में आज़ादी की चेतना जगाई और 1950 में संविधान सभा द्वारा इसे राष्ट्रीय गीत का दर्जा मिला।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर स्वास्थ्य संचालनालय परिवार ने संकल्प लिया कि राष्ट्रगीत की भावना को आत्मसात कर भारत को “सुजलाम, सुफलाम, सुखदाम” बनाने में हर संभव योगदान देंगे, और देश के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते रहेंगे।

  • Related Posts

    भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय मूल्यों को सहेजकर रखना ही सच्चा विकास- मंत्री टंक राम वर्मा

    *बिल्हा विकासखंड के ग्राम कड़ार में 20 लाख रूपए के सामुदायिक भवन का हुआ भूमिपूजन*   रायपुर,16 अगस्त 2026/   बिलासपुर जिला स्थित बिल्हा विकासखंड के ग्राम कड़ार में आयोजित…

    Read more

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!