Ro no D15139/23

16.380 बल्क लीटर देशी शराब एवं देशी दारू संत्री महाराष्ट्र राज्य निर्मित तथा एक मोटर सायकल जप्त

राजनांदगांव 27 मई 2025। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं, परिवहनकर्ताओं, कोचियों, सार्वजनिक स्थलों पर मद्यपान करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी सहायक आयुक्त श्री जीपीएस दर्दी ने बताया कि जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध धर-पकड़ अभियान के तहत 16.380 बल्क लीटर देशी शराब एवं देशी दारू संत्री महाराष्ट्र राज्य निर्मित तथा एक मोटर सायकल जप्त किया गया। उन्होंने बताया कि आबकारी उप निरीक्षक वृत्त चिचोला श्री राजकुमार कुर्रे, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री निजाम शाह, श्री अनिल सिन्हा, श्री भोजनारायण उइके द्वारा बंजारी से मासूल मार्ग में दल्लू निषाद से 41 पाव महाराष्ट्र निर्मित देशी मदिरा सत्री कुल मात्रा 7.380 बल्क लीटर अवैध रूप से दो पहिया वाहन ड्रीमयोगा क्रमांक सीजी-04-केयू-5637 पर परिवहन करते हुए विधिवत जप्त किया गया। इस प्रकार सहायक जिला आबकारी अधिकारी वृत्त प्रभारी राजनांदगांव-दक्षिण श्रीमती कुसुमलता जोल्हे, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री जर्नादन प्रसाद पाण्डे, श्री ताम्रध्वज ठाकुर, श्री आर्यन ठाकुर, श्री सुरेश द्वारा मोहारा बाईपास रोड के पास चिखली राजनांदगांव निवासी युधिष्ठिर राजपूत के कब्जे से देशी मदिरा प्लेन 50 पाव कुल मात्रा 9 बल्क लीटर जप्त किया गया। आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया और नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। अवैध मदिरा विक्रय की रोकथाम हेतु होटल ढाबों एवं मदिरा दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। सभी वृत्त प्रभारियों को होटल-ढाबों की नियमित जांच और अवैध मदिरा विक्रय के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!