Ro no D15139/23

प्रसव के दौरान लापरवाही: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भटगांव की स्टाफ नर्स निलंबित

*आरएचओ को भी किया गया था निलंबित*

रायपुर, 12 अगस्त, 2025/
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भटगांव, जिला सूरजपुर में 09 अगस्त को ओड़गी विकासखंड की रहने वाली  श्रीमती कुन्ती पंडो के प्रसव के दौरान प्रसव कक्ष में किसी भी चिकित्सक एवं स्टाफ की अनुपस्थिति का मामला सामने आया था। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए जिला स्तरीय समिति द्वारा जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

जांच रिपोर्ट में स्टाफ नर्स श्रीमती शीला सोरेन को अवकाश की पूर्व स्वीकृति लिए बिना कार्य से अनुपस्थित होना पाया गया। यह कृत्य कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। कार्य में लापरवाही की पुष्टि होने पर उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत निलंबित कर दिया गया है।

गौरतलब है कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल में पदस्थ आरएचओ (महिला) श्रीमती विक्टोरिया केरकेट्टा को भी निलंबित किया जा चुका है जबकि मेडिकल ऑफिसर पर कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए जांच रिपोर्ट शासन को भेजी गई है।

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस मामले के संज्ञान में आते ही स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को पूरे मामले की जांच करने और दोषी अधिकारी कर्मचारी पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

  • Related Posts

    कुरूद में ‘युवा कनेक्ट खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम आयोजित

    खेल, फिटनेस और अनुशासन के साथ राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी का आह्वान   धमतरी, 27 अगस्त 2026/ कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुरूद के सेमिनार हॉल में…

    Read more

    पेंड्रावन के विद्यार्थियों के साथ X पर साझा की सेल्फी, गजेंद्र ने लिखा: “बच्चे हमारा भविष्य हैं”

    “हमारे बच्चे हमारा भविष्य हैं… और भविष्य से कभी दूरी नहीं बनाई जाती” : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव   विधार्थियों की हर जायज़ माँग पूरी करने का दिलाया भरोसा —-…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक