Ro no D15139/23

सभी नोडल अधिकारी पारदर्शितापूर्वक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे – कलेक्टर

*धान खरीदी खरीफ वर्ष 2025-26

– धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों के लिए होनी चाहिए सभी आवश्यक सुविधाएं

– कलेक्टर ने धान खरीदी के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की ली बैठक

राजनांदगांव 31 अक्टूबर 2025। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में खरीफ वर्ष 2025-26 में धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कहा कि धान खरीदी शासन की महती योजना है। 15 नवम्बर से धान खरीदी का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इसके लिए सभी नोडल अधिकारियों को धान उपार्जन केन्द्रों में सभी आवश्यक तैयारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को पारदर्शितापूर्वक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों के वास्तविक उपज की खरीदी करना है। धान उपार्जन केन्द्रों में सभी आवश्यक सुविधाएं होनी चाहिए और किसानों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में कांटा-बांट, नापतौल, बारदाना, कम्प्यूटर सेट, प्रिंटर, आद्र्रतामापी यंत्र, सीसीटीवी कैमरा, रखरखाव, पेयजल, स्वास्थ्य किट, छांव, बायोमेट्रिक डिवाईस मशीन, मानव संसाधन सहित अन्य व्यवस्थाओं सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने पीवी एप से तैयारी का भौतिक सत्यापन करने कहा। धान का किस्मवार स्टेकिंग करने कहा। उन्होंने लघु व सीमांत किसानों का प्राथमिकता से टोकन जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि किसान टोकन तुंहर हाथ एप के माध्यम से किसान अपने मोबाईल से सुबह 8 बजे से 9.30 बजे तक टोकन प्राप्त कर सकते हैं। सावधानी एवं सजगता के साथ उपार्जन केन्द्रों में धान व बारदाना का साप्ताहिक भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपार्जन केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध कराने कहा। उन्होंने जिले के सभी चेकपोस्ट पर 1 नवम्बर से ही जांच शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को परेशानी नहीं चाहिए। धान खरीदी के दौरान धान उपार्जन केन्द्रों में सुविधाओं का ध्यान रखने के साथ ही समय पर उनके खाते में समय पर राशि का भुगतान करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला खाद्य अधिकारी श्री रविन्द्र सोनी, महाप्रबंधक जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक श्री सुधीर सोनी सहित नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान