Ro no D15139/23

सरगुजा 30 में निःशुल्क अध्ययन हेतु प्रवेश परीक्षा सम्पन्न, 188 मेधावी विद्यार्थी हुए शामिल

अम्बिकापुर 23 मई 2026/   कलेक्टर  अजीत बसंत के निर्देश एवं जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश झा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 23 मई 2026 को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर में “सरगुजा 30” के अंतर्गत निःशुल्क अध्ययन हेतु प्रवेश परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। इस परीक्षा में जिले के समस्त विकासखण्डों एवं दूरस्थ ग्रामीण-वनांचल क्षेत्रों से पहुंचे कुल 188 मेधावी छात्र-छात्राओं ने कक्षा 9वीं, 10वीं एवं 12वीं (गणित एवं जीव विज्ञान संकाय) में प्रवेश हेतु सहभागिता की। विद्यार्थियों के लिए उच्च मानक के बहुविकल्पीय प्रश्नपत्र जिले के वरिष्ठ विषय विशेषज्ञ शिक्षाविदों द्वारा तैयार किए गए थे। परीक्षा में कुल 150 प्रश्न निर्धारित समयावधि 3 घंटे में हल करने थे तथा गलत उत्तरों के लिए ऋणात्मक अंक का भी प्रावधान रखा गया था।

उल्लेखनीय है कि “सरगुजा 30” विगत तीन वर्षों से संचालित एक महत्वाकांक्षी शैक्षणिक पहल है, जिसके अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को संभाग के ऐतिहासिक शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर परिसर में निःशुल्क अध्ययन-अध्यापन की सुविधा प्रदान की जाती है। विद्यार्थियों के लिए जिला खनिज न्यास मद से पृथक छात्रावास एवं भोजन की निःशुल्क व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की समर्पित टीम द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य कराया जाता है। प्रवेश हेतु यह अनिवार्य किया गया है कि विद्यार्थी सरगुजा जिले के शासकीय हाईस्कूल अथवा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत हों।
परीक्षा के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों के रूप में प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरगंवा, प्राचार्य हाईस्कूल सेदम, प्राचार्य हाईस्कूल अजिरमा, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कत्तकालो, प्राचार्य हाईस्कूल डूमरडीह, प्राचार्य शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर सहित सरगुजा 30 के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं ए.पी.सी. समग्र शिक्षा (माध्यमिक) की सक्रिय सहभागिता रही।

  • Related Posts

    ​जांजगीर के शासकीय टीसीएल कॉलेज में मनाया गया ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’

      विद्यार्थियों ने लिया राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संकल्प रायपुर,18 अगस्त 2026/ देश के बंटवारे के दौरान नफरत और हिंसा की वजह से लाखों लोगों ने संघर्ष किया और…

    Read more

    संस्कृति विभाग द्वारा मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

      चयनित कलाकारों को मिलेंगे प्रतिवर्ष 12 से 24 हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि रायपुर, 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक कला एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन और…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल