Ro no D15139/23

धान के अवैध परिवहन एवं भण्डारण पर प्रशासन अलर्ट मोड में

अब तक 85 प्रकरणों में 11298.10 क्विंटल धान और 46 वाहन जब्त

रायपुर, 11 दिसम्बर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) प्रशासन ने सभी अंतर्राज्यीय सीमाओं एवं चेक पोस्टों पर चौकसी को और मजबूत करते हुए 24 घंटे निगरानी की जा रही है। इसके तहत संदिग्ध वाहनों, परिवहन गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पारदर्शी एवं निष्पक्ष धान खरीदी नीति के तहत अब तक बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में कुल 85 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें 11298.10 क्विंटल अवैध धान एवं 36 चार पहिया वाहन व 10 दोपहिया कुल 46 वाहनों को जब्त किया गया है, जो कि प्रशासन की सतत निगरानी तथा संयुक्त दलों की सक्रियता का परिणाम है।

कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज के निर्देशन में जिले में अवैध धान भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में सभी अंतर्राज्यीय एवं आंतरिक चेक पोस्टों पर भी टीमों को तैनात किया गया है। साथ ही प्रत्येक अनुविभाग में गठित निगरानी दल रात्रि कालीन गश्त के साथ ही आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही हैं और मंडी अधिनियम के प्रावधानों के अन्तर्गत कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर ने आम नागरिकों एवं किसानों से अपील की है कि यदि अवैध धान परिवहन या भंडारण से संबंधित कोई भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना मिले तो तुरंत सूचित करें, जिसमें सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

  • Related Posts

    पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार

    *पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद : कृषि मंत्री श्री रामविचार नेता* *खरीफ सीजन 2026 के लिए केन्द्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को 15.55 लाख मीट्रिक…

    Read more

    तीन दिवसीय कुंवरगढ़ महोत्सव शुरू, पहले दिन आरू साहू, कविता वासनिक, सुनील सोनी एवं हास्य कलाकार हेमलाल कौशल ने दी शानदान प्रस्तुति

    रायपुर 01 अप्रैल 2026/ धरसींवा क्षेत्र के ऐतिहासिक स्थल कुंवरगढ़ में तीन दिवसीय कुंवरगढ़ महोत्सव (31 मार्च से 2 अप्रैल) का शानदार शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन सांस्कृतिक संध्या…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…