Ro no D15139/23

देश की राजधानी नई दिल्ली में वंचित व कमजोर वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए 200 सीटर उच्च स्तरीय यूथ हॉस्टल

*ट्रायबल यूथ हॉस्टल से युवाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव ने 50 सीट से बढ़ाकर की है 200 सीट*

*अब तक 164 विद्यार्थी विभिन्न प्रशासनिक पदों पर हुए चयनित*

रायपुर, 17 दिसम्बर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) ट्रायबल यूथ हॉस्टल से युवाओं के सपनों को नई उड़ान मिल रही है। देश की राजधानी नई दिल्ली में बनाएं गए इस यूथ हास्टल में समाज के वंचित व कमजोर वर्गो जैसे अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के प्रतिभाशाली युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी बेहतर अवसर मिल रहा है। यह हॉस्टल समाज के वंचित वर्ग केे युवाओं के लिए वरदान साबित हो रही है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने समाज के वंचित वर्ग के युवाओं को बेहतर अवसर देने के लिए नई दिल्ली के ट्रायबल यूथ हॉस्टल में सीटों की संख्या 200 की कर दी गई है। इनमें अनुसूचित जनजाति हेतु 100, अनुसूचित जाति हेतु 60 एवं अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु 40 सीट निर्धारित हैं। पूर्व में यहां 50 सीट की स्वीकृति थी। वर्तमान में कुल स्वीकृत सीट 200 में से 165 विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं। वर्ष 2013-14 से लेकर अब तक इस योजना के माध्यम से कुल164 विद्यार्थी लाभान्वित होकर विभिन्न पदों पर चयनित हुए हैं।

प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने बताया कि ट्रायबल यूथ हॉस्टल से युवाओं के सपनों को नई उड़ान मिल रही है। इस हॉस्टल में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अत्यंत सामान्य ग्रामीण परिवेश के दो अभ्यर्थी श्री प्रकाश पटेल एवं श्री हरविंदर सिंह को सिविल सेवा परीक्षा 2025 की मुख्य परीक्षा में सफलता मिली है। ये युवा साक्षात्कार हेतु चयनित हुए हैं।

गौरतलब है कि ट्रायबल यूथ हॉस्टल राज्य के वंचित वर्गो के बच्चों को सिविल सर्विसेंस सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए वर्ष 2013-14 से शुरू किया गया था। यहां प्रतिभावान युवाओं को देश की राजधानी नई दिल्ली में रहकर संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु सपूर्ण सुविधा प्रदान की जाती है। ट्रायबल यूथ हॉस्टल में प्रवेश प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से होता है। हॉस्टल के लिए चयनित युवाओं को निःशुल्क आवास, पौष्टिक भोजन, अध्ययन कक्ष, पुस्तकालय, उत्कृष्ट कोचिंग और नियमित मार्गदर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

  • Related Posts

    वीबी–जीरामजी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत सदस्यों की राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित

        *एसआईआरडी निमोरा में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम, पंचायत प्रतिनिधियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण*   रायपुर, 04 अगस्त 2026/ विकसित भारत–रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण)…

    Read more

    राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और ओवरलोडिंग पर कसेगा शिकंजा

      *धमतरी में Dedicated Highways Surveillance Team गठित, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत एसओपी लागू* *संवेदनशील स्थलों की होगी सतत निगरानी, नियम उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई* धमतरी, 04…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस