Saturday, September 7

Day: December 15, 2023

उप मुख्यमंत्री अरूण साव बिलासपुर में विकसित भारत यात्रा कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

उप मुख्यमंत्री अरूण साव बिलासपुर में विकसित भारत यात्रा कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ

रायपुर. 15 दिसम्बर 2023. उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव 16 दिसम्बर को बिलासपुर में विकसित भारत यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। वे 16 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर तीन बजे बिलासपुर के मुंगेली नाका चौक में विकसित भारत यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। श्री साव शाम साढ़े सात बजे बिलासपुर के एस.ई.सी.एल. मैदान में स्वदेशी मेला का अवलोकन करेंगे। वे रात्रि साढ़े आठ बजे सीएमडी कॉलेज मैदान में नवभारत टूर्नामेंट फ्लड लाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे। श्री साव बिलासपुर में रात्रि विश्राम करेंगे।...
आज का युग ज्ञन का युग : डॉ. संजय शर्मा
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

आज का युग ज्ञन का युग : डॉ. संजय शर्मा

मुख्य वक्ता श्रीमती दर्शी गुहे ने छात्राओं को महिला उत्पीड़न के संबंध में वैधानिक जानकारी दी   ‘‘महिलाओं के कार्यस्थल पर उत्पीड़न - निवारण, प्रतिशेध एवं प्रतितोषण’’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित रायपुर 15 दिसम्बर 2023। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की महिला उत्पीड़न इकाई द्वारा ‘‘महिलाओं के कार्यस्थल पर उत्पीड़न - निवारण, प्रतिशेध एवं प्रतितोषण’’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आज कृषि महाविद्यालय रायपुर के सरस्वती कन्या छात्रावास में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता कलिंगा विश्वविद्यालय के विधि विभाग की सहायक प्राध्यापक श्रीमती दर्शी गुहे थीं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय महिला उत्पीड़न समिति की अध्यक्ष डॉ. श्रीमती आरती गुहे, डॉ. जेनु झा, डॉ. ज्योति भट्ट, डॉ. नीता खरे...
विधायक अमर अग्रवाल ने स्वदेशी मेला का किया शुभारंभ।
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, बिलासपुर

विधायक अमर अग्रवाल ने स्वदेशी मेला का किया शुभारंभ।

विभिन्न सामाजिक संगठन एवं कर्मचारी संगठनों ने ऐतिहासिक जीत पर अमर अग्रवाल को दी बधाई। बिलासपुर। शहर विधायक तथा पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल आज शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए तथा अपने निवास में शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों कर्मचारी संगठनों एवं प्रेस क्लब पदाधिकारियों से मुलाकात की। विधायक अमर अग्रवाल की ऐतिहासिक जीत पर आज उनके निवास में बधाई देने के लिए लोगो का तांता लगा रहा, साइंस कालेज मैदान में आयोजित स्वदेशी मेला का विधायक अमर अग्रवाल ने शुभारंभ किया और कहा कि स्वदेशी मेला ने बिलासपुर की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बनाई है। शहर के लोगो को हर साल स्वदेशी मेला का इंतजार रहता है इसके पहले विधायक अमर अग्रवाल को आज बधाई देने के लिए विभिन्न समाज के लोग तथा कर्मचारी संगठन उनके निवास में भेंट मुलाकात में पहुंचे थे। केशरवानी समाज के प्रदेश पदाधिकारी तथा प्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय प...
पक्के मकान का सपना होगा पूरा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आवास निर्माण को दी मंजूरी, लोगों में खुशी की लहर
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायगढ़, रायपुर

पक्के मकान का सपना होगा पूरा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आवास निर्माण को दी मंजूरी, लोगों में खुशी की लहर

47 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगा खुद का पक्का घर   रायगढ़, 15 दिसम्बर 2023/ मेहनत-मजदूरी कर जीवन-यापन करने वाले निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए खुद का पक्का मकान बनाना एक सपने जैसा था। लेकिन उनका यही सपना सरकार गठन के पश्चात लिए गए निर्णय के फलस्वरूप अब हकीकत में तब्दील होने जा रहा है। गत दिवस मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कार्यभार संभालते ही केबिनेट की पहली मीटिंग में प्रदेश के 18 लाख से अधिक परिवारों को आवास देने की मंजूरी दी है। जिसके अंतर्गत जिले के तकरीबन 47 हजार से अधिक लोगों का खुद के पक्के घर का सपना जल्द ही पूरा होगा। सरकार के इस निर्णय को लेकर लोगों में खुशी की लहर है। ग्राम-कोड़ातराई के श्री जागेश्वर सिंह सिदार ने बताया कि हमारे पास अपना खुद का कच्चा मकान था, जिसमें हम बरसो से सपरिवार रहते आ रहे है। सबसे ज्यादा बरसात के दिनों में समस्या होती थी। जहां पानी टपकता रहता था, खू...
छत्तीसगढ़ में शुरू होगा ‘कुष्ठ के विरुद्ध युद्ध‘ अभियान, मु्ख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ली स्वास्थ्य विभाग की बैठक
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

छत्तीसगढ़ में शुरू होगा ‘कुष्ठ के विरुद्ध युद्ध‘ अभियान, मु्ख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ली स्वास्थ्य विभाग की बैठक

*जगदलपुर और बिलासपुर में निर्माणाधीन सुपरस्पेशलिटी अस्पताल का काम आगामी फरवरी तक पूर्ण करने के दिए निर्देश* *मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने और जेनेरिक दवाईयों के उपयोग को बढ़ावा देने के भी निर्देश दिए* रायपुर, 15 दिसम्बर 2023/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज यहां मंत्रालय, महानदी भवन में स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक ली। उन्होंने बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और एंबुलेंस सेवा-108 को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य को कुष्ठमुक्त बनाने जल्दी ही ’कुष्ठ के विरुद्ध युद्ध’ अभियान शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने डॉक्टरों को मरीजों के लिए जेनेरिक दवाईयां ही प्रिस्क्राइब करने को कह...
प्रदेश में अब तक 35.58 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

प्रदेश में अब तक 35.58 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी

*7.87 लाख किसानों ने बेचा धान* *किसानों को 7313 करोड़ रूपए का भुगतान* *कस्टम मिलिंग के लिए मिलर्स द्वारा 17.02 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव* रायपुर, 15 दिसम्बर 2023/छत्तीसगढ़ में खरीफ विपनण वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर 1 नवम्बर 2023 से धान खरीदी का महाभियान निरंतर जारी है। गत डेढ़ माह में अब तक राज्य के 7 लाख 86 हजार 463 पंजीकृत किसानों से 35 लाख 57 हजार 374 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। किसानों की सहुलियत को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष 2 हजार 739 धान उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। धान खरीदी के एवज में किसानों को भुगतान के लिए मार्कफेड द्वारा अपेक्स बैंक को अब तक कुल 7 हजार 313.02 करोड़ रूपए जारी किया गया है। राज्य सरकार द्वारा किसानों के सहुलियत को ध्यान में रखते हुए सुगमतापूर्वक धान खरीदी के निर्देश दिए गए हैं। धान उपार्जन केन्द्रों में निर्धारित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ करन...
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज संपन्न हुई केबिनेट की द्वितीय बैठक
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज संपन्न हुई केबिनेट की द्वितीय बैठक

*अनुपूरक बजट पर चर्चा* रायपुर, 15 दिसम्बर 2023/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज महानदी मंत्रालय भवन में केबिनेट की द्वितीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव एवं श्री विजय शर्मा मौजूद थे। दिसम्बर माह के द्वितीय पखवाड़े में प्रस्तावित विधानसभा सत्र में प्रस्तुत होने वाले अनुपूरक बजट के लिए विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर गहन विचार-विमर्श कर अंतिम रूप देने का निर्णय लिया गया।...
मुख्यमंत्री से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, 15 दिसम्बर 2023/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज पहुना में छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल वर्मा के नेतृत्व में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधिमंडल में सर्वश्री अनिल शुक्ला, आलोक मिश्रा, चंद्रशेखर तिवारी, बीपी शर्मा, सतीश मिश्रा, राजेश चटर्जी, महेंद्र राजपूत, तीरथ सेन, मनीष ठाकुर, राकेश शर्मा, ओपी शर्मा, सत्येंद्र देवांगन, लक्ष्मण भारती, पंकज पांडे, जय साहू, संतोष वर्मा, लोकेश, सुश्री ऋतु परिहार, सुश्री रीना राजपूत शामिल थीं।...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वास्थ्य विभाग की ले रहे हैं बैठक
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वास्थ्य विभाग की ले रहे हैं बैठक

*मंत्रालय में हो रही है बैठक* *स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की ले रहे हैं जानकारी* *उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा भी हैं बैठक में शामिल*
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अधिकारियों को निर्देश, 108 एम्बुलेंस सेवा सुविधा करें दूरस्त
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अधिकारियों को निर्देश, 108 एम्बुलेंस सेवा सुविधा करें दूरस्त

आधे घंटे के अंदर पहुँचे एम्बुलेंस सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश जेनेरिक दवाइयों के संबंध में मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश सभी स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध की जाए उपलब्धता मरीज़ों को लिखी जाएँ केवल जेनेरिक दवाइयाँ