Saturday, September 7

Day: February 21, 2024

सीएम साय के जन्मदिन पर नेवता भोज का आयोजन, विधायक मिश्रा ने बच्चों को परोसा भोजन
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

सीएम साय के जन्मदिन पर नेवता भोज का आयोजन, विधायक मिश्रा ने बच्चों को परोसा भोजन

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर बुधवार को शहीद भगत सिंह प्राथमिक शाला, पंडरी में नेवता भोज का आयोजन किया गया। इस नेवता भोज कार्यक्रम का आयोजन सुराज जन कल्याण सोसायटी एवं ब्लू बर्ड्स ऑन द स्काई के तत्वाधान में किया गया, जहां मुख्य अतिथि के तौर पर रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा को आमंत्रित किया गया था। नेवता भोज कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को विधायक पुरन्दर मिश्रा सहित आयोजन समिति के सदस्यों ने परोसकर भोजन कराया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन आज शहीद भगत सिंह प्राथमिक शाला के बच्चों के लिए किसी पर्व से कम नहीं था। मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर सुराल जन कल्याण सोसायटी एवं ब्लू बर्ड्स ऑन द स्काई ने संयुक्त रूप से नेवता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया, जहां पर बच्चों को भोजन के साथ जलेबी और लड्डू का वितरण किया गया। रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा स्वयं बच्चों ...
राजधानी को पूर्ण विकसित बनाना परम ध्येय उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा
Uncategorized, खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

राजधानी को पूर्ण विकसित बनाना परम ध्येय उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा

नगर निगम ने विधायक पुरन्दर को आमंत्रित कर किया सम्मानित, मिश्रा ने कहा राजधानी को पूर्ण विकसित बनाना परम ध्येय रायपुर। रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा का आयोजन बुधवार को किया गया। इस सामान्य सभा में रायपुर नगर निगम ने रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा को विशेष तौर पर आमंत्रित किया। रायपुर महापौर एजाज ढेबर, नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे सहित पक्ष—विपक्ष के सभी पार्षदों ने क्रम से उनका स्वागत किया। इस मौके पर विधायक मिश्रा ने कहा कि नगर निगम ही नेता की जन्मस्थली है। वहीं उन्होंने कहा कि हम सभी जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हैं और रायपुर को पूर्ण विकसित बनाना ही हमारा परम ध्येय है। रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक प्रारंभ होने से पूर्व रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा विशेष आमंत्रण पर निगम मुख्यालय पहुंचे। विधायक मिश्रा को अपने बीच पाकर भाजपा पार्षद खेमे में जमकर उत्साह का माहौल नजर...
6 मार्च को कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा का सत्याग्रह आंदोलन
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

6 मार्च को कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा का सत्याग्रह आंदोलन

6 मार्च को कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा का सत्याग्रह आंदोलन* *छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने प्रदेश के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को चार प्रतिशत देय तिथि से महंगाई भत्ता सहित चौदह सूत्रीय मांगो को लेकर आगामी 6 मार्च को राजधानी रायपुर में एक दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन करने का ऑल्टीमेटम मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन को कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला, मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपूत एवं छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष संजय सिंह के संयुक्त हस्ताक्षर से 21 फरवरी को दिया गया है। संयुक्त मोर्चा के प्रवक्ता संजय तिवारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में सत्ता परिवर्तन में राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों की अहम भूमिका थी किंतु बजट सत्र में सरकार के द्वारा कर्मचारियों से वादे के रूप में दी गई मोदी की गारंटी के तहत कोई भी बजट र...
मुख्यमंत्री साय को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर जन्मदिन की दी बधाई
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री साय को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर जन्मदिन की दी बधाई

*कहा छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में निरंतर समर्पित रहें* रायपुर, 21 फरवरी 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने जन्मदिन की शुभकामनाएं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में श्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें। आप छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में निरंतर समर्पित रहें। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने जन्मदिन पर शुभकामना संदेश के लिए श्री आदित्यनाथ के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।...
मुख्यमंत्री साय को जन्मदिन पर उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों सहित आम नागरिकों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री साय को जन्मदिन पर उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों सहित आम नागरिकों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

रायपुर, 21 फरवरी 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को उनके जन्मदिन पर आज सुबह से ही राज्य अतिथि गृह पहुना में लोगों की भीड़ रही। उनके मंत्रिमण्डल के सहयोगियों, जनप्रतिनिधियों, ईष्ट मित्रों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में पहुना में पहुंचे आम नागरिकों ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के स्वस्थ, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को उनके जन्मदिन पर बधाई देने के लिए आज राजधानी रायपुर के अलावा प्रदेश के दूरदराज अंचल से भी लोग बड़ी संख्या में सुबह से ही पहुंचे हुए थे। इस मौके पर सुबह पहुना में वन मंत्री श्री केदार कश्यप, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री अमर अग्रवाल, विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा सहित श्री सच्चिदानंद उपासने, श्री सुनील कुकरेजा, श्री लोकेश कावड़िया, श्री सुनील रामदास अग्रवा...
मुख्यमंत्री ने मौलाना अबुल कलाम आजाद को किया याद
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री ने मौलाना अबुल कलाम आजाद को किया याद

रायपुर, 21 फरवरी 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और आजाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री स्वर्गीय मौलाना अबुल कलाम आजाद की 22 फरवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि मौलाना अबुल कलाम जी ने आजादी की लड़ाई के साथ भारत की शिक्षा व्यवस्था की मजबूत नींव तैयार करने में अहम भूमिका निभाई। भारत के विकास में मौलाना आजाद के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।...
रेशमी धागों ने महिलाओं के जीवन में लाई खुशियां
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

रेशमी धागों ने महिलाओं के जीवन में लाई खुशियां

*कृमिपालन और कोसा उत्पादन से समूह की महिलाएं बनी स्वावलंबी* रायपुर, 21 फरवरी 2024/स्व सहायता समूह की महिलाएं स्वावलंबन की डगर पर आगे बढ़ रही है। रेशम विभाग के कोसा कृमिपालन से जुड़कर आत्मनिर्भर भी बन गई है। जांजगीर चांपा जिले के विकास खंड पामगढ़ के ग्राम खोरसी की महिलाएं अमरीका साहू, संतोषी साहू, निशा साहू, छटबाई साहू, दुलेशवरी साहू, चंद्रीका साहू ने अर्जुन के पेड़ों पर रेशम से कृमिपालन से कोसाफल उत्पादन का काम शुरू किया है। महिलाओं ने बताया कि पहले अपने खेतों में खरीफ की फसल लेने के बाद सालभर मजदूरी की तलाश में रहते थे। आज महिलाओं की आंखों में सफलता की खुशी साफ नजर आ रही है। महिलाओं ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद। समूह की महिलाओं ने बताया कि रेशम विभाग के मार्गदर्शन में कोसा कृमिपालन स्वावलंबन समूह खोरसी से सभी महिलाओं ने जुड़कर कृमिपालन और कोसाफल का उत्पादन, संग्रहण का कार्य शुरू कि...
जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने धर्मपत्नी के साथ की गुरु धनपति पंडा की पूजा
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने धर्मपत्नी के साथ की गुरु धनपति पंडा की पूजा

*हर साल अपने जन्मदिन पर मुख्यमंत्री करते हैं गुरु की पूजा* रायपुर, 21 फरवरी, 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जन्मदिन के अवसर पर ग्राम बगिया निवास में आज अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय एवं परिजनों के साथ अपने गुरु धनपति पंडा की विशेष पूजा की। मुख्यमंत्री हर साल अपने जन्मदिन पर गुरु की पूजा करते हैं। ...
वाणिज्य एवं उद्योग तथा श्रम विभाग की अनुदान मांगें पारित
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

वाणिज्य एवं उद्योग तथा श्रम विभाग की अनुदान मांगें पारित

*प्रदेश की नई औद्योगिक नीति 2024-29 बनेगी* *कृषि उत्पादों, वनोपजों, खनिज सम्पदा एवं रोजगारमूलक उद्योगों की स्थापना पर होगा जोर* *नये औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना के लिए 60 करोड़* *कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों हेतु पृथक औद्योगिक पार्क के लिए नये बजट में 50 करोड़ का प्रावधान* *कोरबा में बनेगा एल्यूमिनियम पार्क, इन्वेस्ट इंडिया की तर्ज पर आयोजित होगा इन्वेस्ट छत्तीसगढ़ सम्मेलन* *प्रवासी श्रमिकों की सहायता के लिए पांच राज्यों में बनाए जाएंगे ‘‘मोर चिन्हारी भवन‘‘* *शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना का होगा विस्तार, 9 जिलों में 24 नये केन्द्र खुलेंगे* *कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा बिलासपुर में स्थापित किया जाएगा 100 बिस्तरों का अस्पताल* रायपुर, 21 फरवरी 2024/ वाणिज्य एवं उद्योग तथा श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के विभागों से संबंधित 773 करोड़ 28 लाख 42 हजार रू...
आप सभी का आशीर्वाद बना रहे, आपसे मिली ताकत से ही मोदी की गारंटी को पूरा करेंगे: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

आप सभी का आशीर्वाद बना रहे, आपसे मिली ताकत से ही मोदी की गारंटी को पूरा करेंगे: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

*अपने जन्मदिन पर माता जी से लिया मुख्यमंत्री ने आशीर्वाद, पत्नी ने उतारी आरती* *मुख्यमंत्री श्री साय ने की अपने गुरु की पूजा* *जन्मदिन की बधाई देने ग्रामीणों और शुभचिंतको की उमड़ी भीड़* रायपुर, 21 फरवरी 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने जन्मदिन के अवसर पर गृह ग्राम बगिया में आयोजित आशीर्वाद समारोह में कहा कि आज सभी का आशीर्वाद, प्यार, स्नेह पाकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। आपसे मिले स्नेह के इस ऋण को चुकाने के लिए मेरे पास शब्द भी नहीं है। आपका आशीर्वाद हमेशा मिलता रहेगा, यही कामना है। उन्हांेने कहा कि आप सभी मेरी ताकत हैं और यही ताकत राज्य में मोदी की गारंटी को पूरा करेगी। राज्य को विकास की राह पर ले जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सहित विशिष्टजनों का आशीर्व...