Saturday, September 7

Day: June 22, 2024

मुख्यमंत्री साय की विशेष पहल, बस्तर अंचल में आस्था के केन्द्रों पर होगी हरियाली
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री साय की विशेष पहल, बस्तर अंचल में आस्था के केन्द्रों पर होगी हरियाली

*7055 देवगुड़ी-मातागुड़ी और 3455 वन अधिकार मान्यता पत्र स्थलों में होगा वृक्षारोपण* *बैगा, सिरहा, मांझी, चालकी, गुनिया, गायता, पुजारी सहित जनप्रतिनिधि होंगे शामिल* *बस्तर संभाग के 7 जिलों में 5.62 लाख से अधिक पौधरोपण के लिए बनाई गई रणनीति* रायपुर, 22 जून 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर बस्तर अंचल के आस्था के केन्द्रों के आसपास आने वाले दिनों में हरियाली होगी। अंचल के इन आस्था के केन्द्रों में विशेष अभियान चलाकर वृक्षारोपण किया जाएगा। वृक्षारोपण की इस मुहिम में जनजाति समुदायों को भी भागीदार बनाया जाएगा। गौरतलब है कि जनजाति समुदाय एवं अन्य परम्परागत वन निवासियों का जल, जंगल और जमीन के साथ-साथ सेवी-अर्जी स्थलों पर अटूट आस्था रखते हैं। देव-माता गुड़ी स्थल के आसपास वृक्षों को देवता समतुल्य मान्यता है, गुड़ी स्थल पर स्थित पेड़ पौधों को संरक्षित रखने की परंपरा है। पौधरोपण ...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप एनसीआर की तर्ज पर स्टेट कैपिटल रीजन का होगा विकास
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप एनसीआर की तर्ज पर स्टेट कैपिटल रीजन का होगा विकास

*बजट पूर्व बैठक में छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री श्री ओपी चौधरी ने रखे राज्यहित में कई प्रस्ताव* *राज्यों को पूंजीगत निवेश के लिए विशेष सहायता की राशि पूर्व की तरह रखा जाए* *राज्य में रेल नेटवर्क के विस्तार का रखा प्रस्ताव* *इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, टेक्सटाइल पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क के स्थापना का भी किया अनुरोध* नई दिल्ली 22 जून 2024/ नई दिल्ली में आयोजित बजट पूर्व बैठक में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ की विकास योजनाओं के संबंध में वित्तमंत्री श्री ओपी चौधरी ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने राज्यों को विशेष सहायता की राशि, स्टेट कैपिटल रीजन के विकास व राज्य में रेल नेटवर्क के विस्तार सहित राज्यहित के कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव व सुझाव रखे। दिल्ली के भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित बजट पूर्व बैठक में केंद्रीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण, केंद्रीय...
कलेक्टर-एसपी ने की जिले में कानून व्यवस्था की समीक्षा
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

कलेक्टर-एसपी ने की जिले में कानून व्यवस्था की समीक्षा

*पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने एवं सूचना तंत्र को मजबूत करने पर जोर* *ब्लैक स्पॉट का करें शीघ्र चयन, सड़क दुर्घनाओं में कमी लाने के दिए निर्देश* रायपुर, 22 जून 2024/बलौदाबाजार जिलें के कलेक्टर श्री दीपक सोनी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने आज जिलें के कानून व्यवस्था को लेकर राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के कामकाज की समीक्षा की। बैठक में सभी एसडीएम एवं एसडीओपी को जमीनी स्तर में सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए पुलिस की गश्ती बढ़ाने पर के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने गांवों में समय-समय पर शांति समिति की बैठक अनिवार्य रूप से कराने, धार्मिक स्थलों पर सतत रूप से निगरानी रखने के निर्देश संबधित अधिकारीयों को दिए है। कलेक्टर श्री सोनी ने कहा रैली, धरना एवं प्रदर्शन करने या अनुमति प्राप्त करने से पहले आयोजन एवं व्यक्ति को अनिवार्य रूप से शपथ पत्र सक्षम अधिकारी को प्रस्तुत करना होगा,...
राजनांदगांव : योगाभ्यास में उत्साह से शामिल हुए स्कूल बच्चें एवं ग्रामीणजन
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश

राजनांदगांव : योगाभ्यास में उत्साह से शामिल हुए स्कूल बच्चें एवं ग्रामीणजन

- जल का संरक्षण, स्वच्छ पानी का उपयोग, जल जनित बीमारियों से बचने का उपाय, जल से होने वाले जल जनित रोगों, जल गुणवत्ता के संबंध में दी गई जानकारी राजनांदगांव 22 जून 2024। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा उपखण्ड स्तर पर विभिन्न ग्रामों में योगाभ्यास किया गया। नवचेतन एवं नवोदय जनकल्याण समिति के योग प्रशिक्षकों ने ग्रामीणों एवं बच्चों के साथ सामुदायिक भवन, ग्राम पंचायत भवन एवं प्राथमिक शाला में योगाभ्यास कराया तथा प्रतिदिन योगाभ्यास एवं प्राणायाम के मिलने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योग के माध्यम से शरीर बेहतर एवं स्वस्थ रखा जा सकता है। जिस प्रकार शुद्ध पेयजल मानव जीवन के लिए अति आवश्यक है। उसी प्रकार सुखी एवं रोग मुक्त जीवन जीने के लिए, व्यक्ति को नियमित योग करना आवश्यक है। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राएं, ...
राजनांदगांव : सांसद एवं कलेक्टर की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक ने नये कानूनों के संबंध में दी जानकारी
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश

राजनांदगांव : सांसद एवं कलेक्टर की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक ने नये कानूनों के संबंध में दी जानकारी

- नये कानून के संबंध में नागरिकों को होनी चाहिए जानकारी- पुलिस अधीक्षक - 1 जुलाई 2024 से भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 होंगे प्रभावी - प्रकरणों के निराकरण के लिए समय का किया गया निर्धारण - सूचना प्रौद्योगिकी का प्रयोग करते हुए पूरी प्रक्रिया को किया जाएगा डिजिटल - ई-एफआईआर एवं जीरो-एफआईआर के संबंध में दी गई जानकारी राजनांदगांव 22 जून 2024। सांसद श्री संतोष पाण्डेय एवं कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की उपस्थिति में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में 1 जुलाई 2024 को लागू होने वाले नये कानून के संबंध में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को जानकारी दी गई।  कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि 1 जुलाई 2024 से नये कानून लागू हो रहे हैं। इसके संबंध में अधिकारियों के साथ ही नागरिकों को जानकारी होना चाहिए। एक जुलाई से भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरि...
राजनांदगांव : कलेक्टर ने 1 जुलाई से लागू होने वाले तीन नये आपराधिक कानून के संबंध में दी जानकारी
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश

राजनांदगांव : कलेक्टर ने 1 जुलाई से लागू होने वाले तीन नये आपराधिक कानून के संबंध में दी जानकारी

- नये आपराधिक कानून पर की गई परिचर्चा का आयोजन राजनांदगांव 22 जून 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की उपस्थिति में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में 1 जुलाई 2024 से लागू होने वाले नये आपराधिक कानून पर परिचर्चा आयोजित की गई। परिचर्चा में शासकीय एवं निजी संस्थाओं के डॉक्टर्स, व्यापारी संघ के प्रतिनिधि शामिल हुए। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बताया कि 1 जुलाई से तीन नये आपराधिक कानून लागू हो जाएंगे। इसके संबंध में सभी को जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 लागू किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग ने लागू होने वाले नये कानून के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नये कानून में प्रत्येक प्रकरण के लिए समय-सीमा निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिकायत किसी भी थाने में दर्ज कराया जा सकता ...
राजनांदगांव : कलेक्टर ने पोट्ठ लईका पहल का लोगो का किया विमोचन
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश

राजनांदगांव : कलेक्टर ने पोट्ठ लईका पहल का लोगो का किया विमोचन

- राजनांदगांव एवं मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में पोट्ठ लईका पहल के संचालन के लिए एएमयू में किया गया हस्ताक्षर राजनांदगांव 22 जून 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने पोट्ठ लईका पहल के लोगो का विमोचन होटल एबीस ग्रीन में किया। इस दौरान राजनांदगांव जिले के कुपोषण मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन, यूनिसेफ तथा एबीस इंडिया के समन्वय से पोट्ठ लईका पहल के संचालन के लिए एएमयू में हस्ताक्षर किया गया। इसी तरह मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और एबीस इंडिया के साथ पोट्ठ लईका पहल के संचालन के लिए एएमयू में हस्ताक्षर किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी श्री एस जयवर्धन उपस्थित थे। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि बच्चे पूरे समाज की जिम्मेदारी हैं और देश का भविष्य हैं इसलिए सभी को उनके सुपोषण की दिशा में मिलकर काम करना च...
राजनांदगांव : ग्रामीण घर का कचरा स्वच्छता दीदीयों को दें – कलेक्टर
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश

राजनांदगांव : ग्रामीण घर का कचरा स्वच्छता दीदीयों को दें – कलेक्टर

- कलेक्टर ने ग्राम अर्जुनी में हैण्डपंप के पास कचरा देखने पर नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल हटाने के दिए निर्देश - कलेक्टर ने गांव के खाली स्थानों में पौधरोपण करने के दिए निर्देश राजनांदगांव 22 जून 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने ग्राम अर्जुनी में हैण्डपंप के पास कचरा देखने पर नाराजगी जाहिर की। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कचरा को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि घर का कचरा संग्रहण करने वाली स्वच्छता दीदीयों को ही कचरा दें। इसे उचित स्थान पर कम्पोस्ट किया जा सके। इससे मोहल्ला, गांव साफ सुथरा रहेगा, गंदगी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मोहल्ले एवं गांव में गंदगी होने से कई प्रकार की बीमारियां उत्पन्न होती है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि खाली स्थानों में पौधे लगाएं जिससे वातावरण अच्छा रहेगा। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, एसडीएम श्री मनोज मरकाम, जिला क...
राजनांदगांव : आयुष पॉलीक्लिनिक में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश

राजनांदगांव : आयुष पॉलीक्लिनिक में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न

राजनांदगांव 22 जून 2024। आयुर्वेद विभाग द्वारा शासकीय आयुष पॉलीक्लिनिक राजनांदगांव में ऑस्टियोआर्थराइटिस और अन्य मस्कुलोस्केलेटल विकार संबंधित व्याधियों के प्रति जागरूकता, रोकथाम एवं निदान चिकित्सा के लिए नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया गया। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ शिल्पा पाण्डेय ने बताया कि शिविर में जिले में संचालित आयुष राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं विभाग द्वारा उपलब्ध सुविधाओं के विषय में जानकारी दी गयी। आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. प्रज्ञा सक्सेना ने नागरिकों को ऑस्टियोआर्थराइटिस और अन्य मस्कुलोस्केलेटल विकार से होने वाली व्याधियों के कारण, लक्षण, बचाव एवं उपाय के विषय में जानकारी दी। योग चिकित्सक डॉ. भारती यादव द्वारा योगाभ्यास कराया गया एवं  योग परामर्श दिया गया। जोड़ो एवं अस्थिपेशी रोगों हेतु आयुर्वेद चिकित्सा कार्यक्रम से सम्बन्धित शिविर में आयुर्वेद चिकिसधिकारी डॉ. सुनील भोई एवं डॉ. हर्...
राजनांदगांव : कलेक्टर ने पौधरोपण के दृष्टिगत उद्योगों को सौंपा दायित्व
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश

राजनांदगांव : कलेक्टर ने पौधरोपण के दृष्टिगत उद्योगों को सौंपा दायित्व

- व्यापक तौर पर पौधरोपण एवं जल संरक्षण के लिए कार्य करने की आवश्यकता - कलेक्टर - उद्योग अपना सामाजिक दायित्व निभाते हुए पौधरोपण एवं जल संरक्षण के लिए अपना योगदान करें सुनिश्चित राजनांदगांव 22 जून 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने पौधरोपण एवं जल संरक्षण के दृष्टिगत उद्योगों की बैठक ली एवं उन्हें दायित्व सौंपा। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि जिले में व्यापक तौर पर पौधरोपण एवं जल संरक्षण के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। जल संरक्षण के लिए जनसहभागिता से मिशन जल रक्षा चलाया गया है। साथ ही पौधरोपण एवं जल संरक्षण के लिए उद्योगों का दायित्व सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में 42 हजार पंप एवं बोरवेल के लगातार चलने से 85 प्रतिशत भू-जल का दोहन कर लिया गया है। जिसके कारण भू-जल स्तर में 18 मीटर की गिरावट आयी है। उद्योग अपना सामाजिक दायित्व निभाते हुए पौधर...