Wednesday, October 16

Day: October 5, 2024

आसमान में डेढ़ सौ से अधिक ड्रोन ने बिखेरी रंग बिरंगी छटा
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, धमतरी, रायपुर

आसमान में डेढ़ सौ से अधिक ड्रोन ने बिखेरी रंग बिरंगी छटा

भगवान शिव जी की आकृति सहित जल जगार शब्द और प्राकृतिक दृश्य को दिखाया आसमान में रंग बिरंगी रोशनी से बने भारत के नक्शे को देखकर लोगों ने दांतों तले उंगलियां दबाई जल जगह महोत्सव के पहले दिन आज आसमान से कहानी इवेंट के माध्यम से डेढ़ सौ से अधिक ड्रोन कैमरा ने आसमान में रंग बिरंगी छटा बिखेर कर लोगों का मन मोह लिया। ड्रोन कैमरा ने आसमान में जल जगार शब्द, प्राकृतिक दृश्य एवं भारत का नक्शा रंग बिरंगी रोशनियों से उकेरकर लोगों को दांतों ताली उंगलियां दबाने को मजबूर कर दिया। जिले में हो रहे हैं इस प्रकार के पहली विशेष गतिविधि पर लोगों ने खूब ताली बजाई।...
जल संरक्षण की दिशा में जल जगार जिला प्रशासन की अनुकरणीय नवाचार : मुख्यमंत्री साय
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, धमतरी, रायपुर

जल संरक्षण की दिशा में जल जगार जिला प्रशासन की अनुकरणीय नवाचार : मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री सहित कैबिनेट मंत्री जुटे जल जगार महोत्सव में धमतरी 05 अक्टूबर 2024/ रविशंकर जलाशय गंगरेल बांध में आयोजित जल जगार महोत्सव के शुभारंभ समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि धमतरी जिले में जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जिला प्रशासन द्वारा जल जगार महोत्सव मनाया जा रहा है, जो अनुकरणीय पहल है। उन्होंने कहा कि पानी का अधिक दोहन हो रहा है, लेकिन जल संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया जाता। धमतरी जिले में भी जल स्तर काफी नीचे जा रहा था, किन्तु जल जगार से सकारात्मक और क्रांतिकारी परिवर्तन आया है, जिसके लिए जिला प्रशासन बधाई का पात्र है। मुख्यमंत्री श्री साय ने रविशंकर जलाशय गंगरेल बांध में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के देवी-देवताओं का स्मरण करते हुए नवरात्रि की बधाई देते हुए अपने उद्बोधन में आगे कहा...
मुख्यमंत्री साय की मौजूदगी में जल सभा का हुआ आयोजन
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, धमतरी, रायपुर

मुख्यमंत्री साय की मौजूदगी में जल सभा का हुआ आयोजन

स्कूली बच्चों ने ग्राम सभा की कार्यवाही का किया प्रदर्शन मुख्यमंत्री को विभिन्न मुद्दों एवं जल संरक्षण के लिए पारित किए गए संकल्पों से कराया अवगत धमतरी/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सामने स्कूली बच्चों ने आज जीवंत ग्राम जल सभा का प्रदर्शन किया। जल जगार में स्कूली बच्चों ने ग्राम सभा में होने वाले विभिन्न कार्यवाही का प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री श्री साय को ग्राम सभा में विभिन्न मुद्दों एवं जल संरक्षण के लिए पारित किए गए संकल्पों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने ध्यान से ग्राम जल सभा की कार्यवाही को सुना। साथ ही बच्चों द्वारा किए जा रहे जल सभा पर प्रशंसा व्यक्त किया। उक्त ग्राम सभा लोगों को जल संरक्षण की दिशा में जागरूक करने तथा जल बचाव को प्रेरित करने के लिए आयोजित किया गया। जल सभा की शुरुआत में ग्राम सभा की कार्यवाही संपन्न कराने कक्षा 12 वी की छ...
सीएम साय ने पीकू द वाटर गार्जियन मॉडल का किया लोकार्पण
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, धमतरी, रायपुर

सीएम साय ने पीकू द वाटर गार्जियन मॉडल का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री द्वारा व्यर्थ बहते पानी के नल को बंद करते ही बड़ी स्क्रीन में दिखी उनकी लाइव तस्वीर जल संरक्षण का यह मॉडल पूर्णता मेटल स्क्रैप वस्तुओं से निर्मित जल संरक्षण की दिशा में लोगों को जागरूक करने की नवाचारी मॉडल जल बर्बादी की समस्या को रोकने के लिए जिम्मेदार नागरिकों को प्रोत्साहित करने वाला मॉडल धमतरी/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जल जगार महोत्सव में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष प्रकार के नवाचारी मॉडल पीकू द वाटर गार्जियन संरचना का लोकार्पण किया। उन्होंने पीकू मॉडल के नल से व्यर्थ बह रहे पानी के नल को बंद कर लोगों को पानी बचाव का संदेश दिया। नल को बंद करते ही नल के ऊपर लगे कैमरे ने मुख्यमंत्री सहित उनके साथ में मौजूद अन्य जनप्रतिनिधियों की फोटो बड़े एलईडी डिस्प्ले में दिखाई। इससे यह संदेश दिया गया कि पानी के बचाव करने वाले की लाइव फोटो प्रदर्शित कर ...
पालकों बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत किया गया जागरूक
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, जशपुर

पालकों बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत किया गया जागरूक

 जशपुरनगर 5 अक्टूबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए हैं। इसी कढ़ी में जिले के फरसाबहार विकास खंड के अंकिरा सेक्टर में अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां कराई गई। केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा बेटियों  लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ  अभियान भारत सरकार द्वारा 2015 में शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य देश में लड़कियों का बाल विवाह  रोकना और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। कन्या भ्रूण हत्या को रोकने और लड़कियों के जन्म को प्रोत्साहित करना  बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना और स्कूल में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। सामाजिक जागरूकता लाना बेटियों के अधिकारियों के प्रति जागरूकता फैलाना शासन द्वारा बेटियों को अच्छी शिक्षा देने के लिए प्रोत्साहित करना।  य...
किसानों को राज्य पोषित डेयरी उघमिता विकास योजना की दी गई जानकारी
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, जशपुर

किसानों को राज्य पोषित डेयरी उघमिता विकास योजना की दी गई जानकारी

जशपुरनगर 5 अक्टूबर 2024/जशपुर जिले में किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए मुर्गी पालन, बकरी पालन , डेयरी उघोग को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।  पशुपालन विभाग द्वारा   नवीन दुग्ध सहकारी समिति जशपुर में ,प्रबंधन कार्यकारिणी समिति गठन के लिए दुग्ध उत्पादन पशु पालकों के लिए बैठक पशु चिकित्सालय जशपुर में आयोजित किया गया।  बैठक में  किसानों को दुग्ध सहकारी समिति के उद्देश्य एवं सहकारी समिति से जुड़ने और किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।    राज्य पोषित डेयरी उद्यमिता विकास योजना , पशु पालन में किसान क्रेडिट कार्ड योजना एवं चारा विकास योजना के संबंध में जानकारी दी गई।  पशुपालन विभाग के द्वारा किसानों को दी जाने वाली सुविधाएं पशुओं का स्वास्थ्य प्रबंधन पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल, टीकाकरण और चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना।     आहार और पोष...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की अंगार मोती दाई की पूजा-अर्चना
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, धमतरी, रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की अंगार मोती दाई की पूजा-अर्चना

*मुख्यमंत्री ने माता को 108 मीटर लंबी लाल चुनरी भेंटकर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना* रायपुर, 5 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी जिले के प्रसिद्ध अंगार मोती दाई मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने अंगारमोती माता को 108 मीटर लंबी लाल चुनरी भेंट कर उनसे प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या उपस्थित भक्त गण भी मुख्यमंत्री के साथ पूजा-अर्चना में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंगार मोती दाई के प्रति लोगों की अगाध श्रद्धा है। भक्तगण बड़ी श्रद्धा और मनोकामना के साथ दाई के दरबार में आते है। मां अंगारमोती देवी आदिवासी समाज की प्रथम आराध्य देवी है, जो मन्नत के लिए सुविख्यात है। मुख्यमंत्री श्री साय इस मौके पर मंदिर परिसर स्थित मनकेशरी माता, बूढ़ा देव और भंगाराम बाबा के दर्शन कर पूजा-अर्...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 6 अक्टूबर को नई दिल्ली जाएंगे
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 6 अक्टूबर को नई दिल्ली जाएंगे

रायपुर, 5 अक्टूबर 2024 / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 6 अक्टूबर को नई दिल्ली जाएंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय रात्रि 7 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से विमान द्वारा रवाना होकर 8.40 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री नई दिल्ली में रात्रि विश्राम करेंगे।
जन जन तक पहुंच रही स्वास्थ्य सुविधाएं जशपुर जिले में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत बनाने का अभियान तेज गति से हुआ शुरू
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, जशपुर

जन जन तक पहुंच रही स्वास्थ्य सुविधाएं जशपुर जिले में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत बनाने का अभियान तेज गति से हुआ शुरू

जशपुरनगर 5 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश में जशपुर जिले में टीबी मुक्त पंचायत बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। जन जागरूकता अभियान के तहत लोगों को टीबी के लक्षण के बारे में जानकारी दी जा रही है। और संभावित मरीजों का पहचान कर उनको निःशुल्क दवाईयां उपलब्ध कराया जा रहा है। कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के मार्गदर्शन में बगीचा विकास खंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य अमला, मितानिन घर घर जाकर जन जन तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा रही है। बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डां. सुनील कुमार लकड़ा ने बताया कि स्वास्थ्य टीम घर घर जाकर 1000 की जनसंख्या में 30 लोगों का सैम्पल लिया जाता है। और संभावित मरीजों को समय पर ईलाज और दवाईयां दी जा रही है। बगीचा विकासखंड में टीबी मुक्त अभियान जोरों शोरों से जारी है। अमला एक एक मरीज का चिन्हांकन कर विकासखंड को टीबी मुक्त पंचायत बन...
शिक्षकों का अध्यापन कार्य छात्र केंद्रित हो – कलेक्टर विलास भोसकर
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, सरगुजा-अंबिकापुर

शिक्षकों का अध्यापन कार्य छात्र केंद्रित हो – कलेक्टर विलास भोसकर

अम्बिकापुर 05 अक्टूबर 2024/ शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबिकापुर के सभागार में शनिवार को जिले में संचालित हाई एवं हायर सेकंडरी विद्यालय के प्राचार्यों  की समीक्षा बैठक कलेक्टर श्री विलास भोस्कर एवं जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस बैठक में जिले के समस्त 162 विद्यालयों के प्राचार्यों ने भाग लिया। समीक्षा का मुख्य एजेंडा आगामी बोर्ड परीक्षा 2025 में 10वीं एवं 12वीं की प्रावीण्य सूची में ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों का स्थान सुनिश्चित हो एवं जिले के औसत परीक्षा परिणाम में भी व्यापक सुधार करने का रहा। इस मासिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर सरगुजा ने त्रैमासिक परीक्षा के परिणाम का अवलोकन एवं समीक्षा किया। मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों के चयन पर बात कही गई तथा सुझाव दिया गया कि जिन बच्चों का प्रदर्शन अच्छा है, उन्हें और प्रोत्साहन दें तथा प्रावीण्य ...