Wednesday, October 16

Day: October 8, 2024

तालाबों के संरक्षण हेतु 177 किसानों को मत्स्य बीज का किया गया वितरण
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, जशपुर

तालाबों के संरक्षण हेतु 177 किसानों को मत्स्य बीज का किया गया वितरण

मनरेगा अंतर्गत बने तालाबों से किसानों की आय में वृद्धि हेतु किया जा रहा प्रोत्साहित जशपुरनगर 08 अक्टूबर 2024/किसानों की आय में वृद्धि कर उन्हें विभिन्न आजीविका के साधनों से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। जिसके तहत सोमवार को महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत बनाये गए तालाबों को किसानों की आय वृद्धि का साधन बनाने के लिए कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत बगीचा एवं मत्स्य पालन विभाग के सहयोग से बगीचा विकासखण्ड के 177 किसानों को मत्स्य बीज का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रीना बरला सहित जनपद पंचायत बगीचा सीईओ कुमार प्रमोद सिंह, मनरेगा पीओ तरुण सिंह, मत्स्य निरीक्षक अभिनीत सिंह उपस्थित रहे।              इस संबंध में जनपद पंचायत बगीचा सीईओ कुमार प्रमोद सिंह ने बताया कि किसानों क...
हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा 2025 हेतु परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि अब 30 अक्टूबर तक
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा 2025 हेतु परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि अब 30 अक्टूबर तक

रायपुर, 08 अक्टूबर 2024/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के लिए हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा 2025 हेतु परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर 2024 से बढ़ाकर 30 अक्टूबर 2024 तक कर दी गई है। इस अवधि के दौरान, छात्र विशेष विलम्ब शुल्क 1540 रूपए प्रति छात्र के साथ फॉर्म भर सकते हैं। समस्त मान्यता प्राप्त संस्थाओं को निर्देश दिया गया है कि वे इस समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन प्रविष्टि और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया को पूर्ण करें। निर्धारित समय के पश्चात पोर्टल पुनः प्रारंभ नहीं किया जाएगा।...
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से जनसमस्याओं का  हो रहा है समाधान
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, जशपुर

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से जनसमस्याओं का  हो रहा है समाधान

जशपुरनगर 08 अक्टूबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कार्यालय कैंप लगातार जनसमस्याओं के समाधान में अहम भूमिका निभा रहा है। उम्मीद के साथ यहां आवेदन देने पहुंच रहे लोग चेहरे पर एक मुस्कान लेकर जा रहे हैं। कैंप कार्यालय के द्वारा पहल करते हुए आवेदन के आधार पर समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है।         विशेष पिछड़ी जनजाति कोरवा बहुल बस्ती में महुआपानी में पहली बार बिजली पहुंचाने की स्वीकृत दिलाने के साथ ही रायगढ़ जिले की ऐतिहासिक कुर्रा गुफा में विद्युतीकरण का कार्य भी इसी कैंप कार्यालय की पहल का ही परिणाम है। इसी तरह जरूरतमंदों के मदद का कार्य भी यहां पर लगातार किया जा रहा है। जनहित के अन्य कार्यों में श्रवण दोष से पीड़ित कई जरूरतमंद व्यक्तियों को श्रवणयंत्र प्रदान किए गए हैं, जैसे कि मंदाकिनी यादव, सुमित्रा यादव, लालजीत भगत और महिन्दर ...
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बेटियों को शिक्षित करने किया जा रहा सार्थक प्रयास
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, जशपुर

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बेटियों को शिक्षित करने किया जा रहा सार्थक प्रयास

जशपुरनगर 08 अक्टूबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में जिले के फरसाबहार विकास खंड के सेक्टर तपकरा परियोजना तपकरा और पत्थलगांव विकास खंड के सेक्टर किलकिला परियोजना में अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां कराई गई। केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा बेटियों  लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।...
प्रधानमंत्री आवास योजना बेसहारा और जरूरतमंदों के लिए ला रहा खुशियों का सौगात
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, जशपुर

प्रधानमंत्री आवास योजना बेसहारा और जरूरतमंदों के लिए ला रहा खुशियों का सौगात

विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा रामनिधि का योजना ने बदली जिंदगी अपने परिवार के साथ कर रहे खुशहाल जीवन व्यतीत बारिस में टपकती छत से मिली मुक्ति जशपुरनगर 08 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सार्थक प्रयासों से  बेसहारा और जरूरतमंद परिवारों का पक्का मकान बन रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना ने  बेसहारा और जरूरतमंद की जिंदगी में  खुशियां  भर दिया।           प्रधानमंत्री आवास योजना वर्तमान समय में हितग्राहियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रही है। हितग्राही हमेशा सपना देखता था कि उनका भी एक पक्का घर होता, जिसमें अपने परिवार के साथ खुशी से रहते। ऐसा उनके जीवन में बस सपना ही रह गया था। किन्तु प्रधानमंत्री आवास योजना से जनपद पंचायत बगीचा के ग्राम पंचायत मूढ़ी में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा हितग्राही रामनिधि का आवास वर्ष 2023-24 में जनमन के तहत स्वीकृत हुआ।           विशेष पिछड़...
जशपुर से 186 श्रद्धालुओं का जत्था श्री रामलला दर्शन के लिए हुए रवाना
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, जशपुर

जशपुर से 186 श्रद्धालुओं का जत्था श्री रामलला दर्शन के लिए हुए रवाना

भगवान श्री राम का जय-जयकार करते हुए झूमे श्रद्धालु जशपुरनगर 08 अक्टूबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के पहल पर शुरू की गई श्री रामलला दर्शन योजना के तहत आज जशपुर जिले के जनपद पंचायत, नगर पंचायत, नगरपालिका से कुल 186 तीर्थ यात्रियों को श्री रामलला दर्शन के लिए रवाना किया गया। जशपुर के यात्री अंबिकापुर ट्रेन से अयोध्या के लिए रवाना होंगे ।          इस यात्रा से श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। श्रद्धालुओं द्वारा भगवान श्री राम का जय-जयकार करते हुए अयोध्या धाम के लिए निकल चुके हैं। ट्रेन में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए भक्तिमय माहौल में श्री रामलला के दर्शन को जा रहे है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार के दिशा-निर्देश में जशपुर जिले से निरंतर श्रद्धालुओं को अयोध्या में श्री रामलला दर्शन के लिए भेजा जा र...
प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की राशि स्वीकृत
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, जशपुर

प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की राशि स्वीकृत

जशपुरनगर 08 अक्टूबर 2024/कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। मनोरा तहसील अंतर्गत ग्राम खौरा निवासी उमाशंकर राम का कुआं के पानी में डुबने से 13 अक्टूबर 2023 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी अशोपति बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।...
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भारत सरकार द्वारा 8 सड़क खंडों के लिए 892 करोड़ स्वीकृत करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भारत सरकार द्वारा 8 सड़क खंडों के लिए 892 करोड़ स्वीकृत करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया

*पीडब्ल्यूडी के प्रस्ताव पर केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 6 जिलों में 324 किमी सड़क के विकास के लिए मंजूर की राशि* रायपुर. 8 अक्टूबर 2024. उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने भारत सरकार द्वारा आठ सड़क खंडों के लिए 892 करोड़ 36 लाख रुपए स्वीकृत करने पर छत्तीसगढ़ के तीन करोड़ लोगों की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया है। राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रदेश के छह जिलों में कुल 323.9 किलोमीटर सड़क खंडों के विकास के लिए इस साल 9 सितम्बर को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया था। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने विगत 30 सितम्बर को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के सा...
नारी सशक्तिकरण में टसर धागाकरण निभा रही महत्वपूर्ण भूमिका
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, जशपुर

नारी सशक्तिकरण में टसर धागाकरण निभा रही महत्वपूर्ण भूमिका

प्रीति अतिरिक्त आय अर्जित कर रही अपने सपने पूरे जशपुरनगर 08 अक्टूबर 2024/सशक्त महिला सशक्त समाज को गढ़ता है जिससे देश के विकास होने में सहयोग होती है। नारी सशक्तिकरण में ग्रामोद्योग संचालनालय की टसर धागाकरण की योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। आने वाली पीढ़ी के द्वारा रोजगार हेतु किसी अन्य राज्य में पलायन नही करना पड़ेगा अपने ही राज्य अपने ग्रामों में रहकर स्व-रोजगार प्राप्त कर सकतें है इस उददेश्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुसार जिले में संचालक रेशम के द्वारा धागाकरण प्रशिक्षण देकर समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा रहा है।        टसर धागाकरण योजनान्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र में कृषि कार्य एवं मजदूरी वनोपज से आय का एक प्रमुख साधन है जो एक निश्चित अवधि के लिए होती है। पुरूष तो काम के तलाश में बाहार जा सकते हैं किन्तु महिलाओं के लिए अपने गांव के आस-पास में रोजगार प्...
प्राकृतिक आपदा पीड़ित 07 परिवारों को 28 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, जगदलपुर

प्राकृतिक आपदा पीड़ित 07 परिवारों को 28 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

जगदलपुर 08 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 07 परिवारों को 28 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत् तहसील तोकापाल ग्राम कुरेंगा निवासी गुड्डी की मृत्यु सांप काटने से भाई श्री रघु को , ग्राम सालेपाल निवासी दशो की मृत्यु पानी में डूबने से पुत्र श्री दुला को, तहसील लोहण्डीगुड़ा ग्राम कोड़ेबेड़ा निवासी गायत्री की मृत्यु सांप काटने से पति श्री कार्तिक को, तहसील करपावण्ड ग्राम पथरी निवासी पदमनी की मृत्यु सांप काटने से पति श्री बंधु को ग्राम छिन्दगांव निवासी राजेन्द्र ठाकुर की मृत्यु पानी में डूबने से माता प्यासी ठाकुर को, तहसील बकावण्ड ग्राम छोटेदेवड़ा निवासी आसमन की मृत्यु सांप काटने से पत्नि श्रीमती दशाय को और तहसील दरभा ग्राम पखनार निवासी गुद्रो उर्फ गुंडरू की मृत्यु सांप काटने से पुत्र श्री रूप...