Wednesday, October 16

Day: October 9, 2024

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से दूरभाष पर चर्चा कर दी जीत की बधाई
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से दूरभाष पर चर्चा कर दी जीत की बधाई

*हरियाणा की जनता ने केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों और विकास योजनाओं पर लगाई अपनी मुहर: श्री साय* रायपुर, 09 अक्टूबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से दूरभाष पर चर्चा कर विधानसभा के चुनाव में शानदार जीत के लिए छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में हरियाणा राज्य अग्रणी भूमिका निभाएगा। उन्होंने केन्द्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में जनकल्याणकारी योजनाओं के कुशल क्रियान्वयन के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री सैनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि हरियाणा की जनता ने केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों और विकास योजनाओं पर अपनी मुहर लगा दी है।...
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की खेल महोत्सव 2024-25 अन्तर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, जगदलपुर

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की खेल महोत्सव 2024-25 अन्तर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न

बस्तर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जीता ओव्हरऑल चैंपियनशिप का खिताब लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत एवं लगन से आगे बढ़ें-सांसद श्री महेश कश्यप स्पर्धा में हिस्सा लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करना सबसे बड़ी उपलब्धि- विधायक श्री किरणदेव जगदलपुर 09 अक्टूबर 2024/  हार-जीत स्पर्धा का अभिन्न हिस्सा है, लेकिन जो असफल होकर अपने दक्षता में सुधार कर भविष्य में श्रेष्ठतम प्रदर्शन के द्वारा परचम लहराता है वह ज्यादा महत्वपूर्ण है। इसलिए किसी भी खिलाड़ी को असफलता से निराश नहीं होना चाहिए और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन का लक्ष्य निर्धारित करना जरूरी है। यह बात सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप ने धरमपुरा स्थित क्रीड़ा परिसर में आयोजित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की संभाग स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता समापन समारोह को मुख्य आतिथ्य की आसंदी से सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि...
देवउठनी एकादशी पर्व के लिए स्थानीय अवकाश घोषित
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, जगदलपुर

देवउठनी एकादशी पर्व के लिए स्थानीय अवकाश घोषित

जगदलपुर 09 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-दो के तहत 01 नवम्बर 2024 को गोवर्धन पूजा हेतु पूर्व में घोषित स्थानीय अवकाश के स्थान पर 12 नवम्बर 2024 को देवउठनी एकादशी पर्व के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। उक्त तिथि पर कोषालय एवं उप कोषालय यथावत खुले रहेंगे।
करमा महोत्सव की तैयारी के सम्बन्ध में सरगुजा सम्भागायुक्त जी.आर. चुरेन्द्र आज लेंगे बैठक
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, सरगुजा-अंबिकापुर

करमा महोत्सव की तैयारी के सम्बन्ध में सरगुजा सम्भागायुक्त जी.आर. चुरेन्द्र आज लेंगे बैठक

अम्बिकापुर 09 अक्टूबर 2024/ करमा महोत्सव की तैयारी के सम्बन्ध में सरगुजा सम्भागायुक्त श्री जी.आर. चुरेन्द्र 10 अक्टूबर को प्रातः 11ः00 बजे से विडीयो कांन्फ्रेसिंग के माध्यम से सम्भाग के समस्त जिलों के कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक लेंगे। उन्होंने सभी को निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने कहा है।...
प्राकृतिक आपदा पीड़ित 02 परिवारों को 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, जगदलपुर

प्राकृतिक आपदा पीड़ित 02 परिवारों को 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

जगदलपुर 09 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 02 परिवारों को 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत् तहसील बास्तानार ग्राम बड़ेकिलेपाल निवासी काजल कर्मा की मृत्यु सांप काटने से पति श्री सन्तु कर्मा तथा तहसील तोकापाल के ग्राम बुरुंगपाल निवासी मंगी की मृत्यु सर्पदंश से होने के कारण माता श्रीमती पोदिये पति स्वर्गीय बुटलू प्रत्येक को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।...
विधायक राजेश अग्रवाल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंन्द्र सुखरी के नवीन भवन का किया लोकार्पण
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, सरगुजा-अंबिकापुर

विधायक राजेश अग्रवाल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंन्द्र सुखरी के नवीन भवन का किया लोकार्पण

नवीन भवन बन जाने से मरीजों की समस्याएं दूर होंगी और अच्छे वातावरण में होगा इलाज- श्री अग्रवाल अम्बिकापुर 09 अक्टूबर 2024/ अम्बिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल द्वारा बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुखरी के नवीन भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवीन भवन बन जाने से मरीजों की समस्याएं दूर होंगी और अच्छे वातावरण में उनका इलाज होगा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह,जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कंवर, स्वास्थ्य विभाग से सीएमएचओ डॉ. पी.एस. मार्को, बीएमओ डॉ. राहुल कुशवाहा, डीपीएम डॉ. पुष्पेंद्र राम, बीपीएम श्री धर्मेन्द्र जायसवाल, सुखरी की संस्था प्रभारी श्रीमती सीमा गुप्ता, डॉ. बी.पी. मिश्रा, अन्य स्टाफ, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। मुख्य चि...
सरगुजा संभागायुक्त द्वारा पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ को दायित्व के विपरीत कार्य करने पर किया गया निलंबित
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, सरगुजा-अंबिकापुर

सरगुजा संभागायुक्त द्वारा पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ को दायित्व के विपरीत कार्य करने पर किया गया निलंबित

अम्बिकापुर 09 अक्टूबर 2024/ सरगुजा संभागायुक्त द्वारा शासकीय सूकर पालन प्रक्षेत्र सकालो, अम्बिकापुर के प्रबंधक डॉ. चन्द्रकुमार मिश्रा, पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ को दायित्व के विपरीत कार्य करने पर निलंबित कर दिया गया है। उक्त पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ पर सूकर एवं सूकर आहार निजी व्यापारियों को बेचे जाने की शिकायत प्रस्तुत की गई थी। उक्त शिकायत की जाँच श्री आर.के. खुटे, उपायुक्त (वि०) कार्यालय आयुक्त सरगुजा संभाग अंबिकापुर से कराई गयी। जाँच प्रतिवेदन के निष्कर्ष अनुसार निलंबन की कार्यवाही की गई है। उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के सर्वथा विपरीत होने के कारण डॉ मिश्रा को छत्तीसगढ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय उप संचालक, पशु चिकित्सा सूरजपुर न...
विजेता कॉम्प्लेक्स न्यू राजेंद्र नगर स्थित शासकीय आवासीय परिसर में नवरात्रि धूमधाम से मनाया जा रहा
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

विजेता कॉम्प्लेक्स न्यू राजेंद्र नगर स्थित शासकीय आवासीय परिसर में नवरात्रि धूमधाम से मनाया जा रहा

रायपुर, 09 अक्टूबर 2024-विजेता कॉम्प्लेक्स, न्यू राजेंद्र नगर स्थित शासकीय आवासीय परिसर में माँ दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर की गई है। इस कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष श्री नरेंद्र समरथ की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें आशुतोष शर्मा, आर. डी. वर्मा, टीकम ध्रुव, निर्माण चौहान एवं अन्य समिति सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। माँ दुर्गा पंडाल में स्थानीय निवासियों, अधिकारी, कर्मचारियों और समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया, जिसमें माँ दुर्गा के प्रति श्रद्धा एवं आस्था प्रकट की गई। इस आयोजन में माँ दुर्गा के पूजा-अर्चना और भव्य आरती का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजकों ने नवरात्रि के इस पावन पर्व पर सभी निवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में माँ दुर्गा के दर्शन हेतु उपस्थित हों और इस धार्मिक आयोजन को स...
मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी विभाग में 102 अभियंताओं की भर्ती को वित्त से मंजूरी
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी विभाग में 102 अभियंताओं की भर्ती को वित्त से मंजूरी

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए खुले अवसरों के द्वार* रायपुर, 09 अक्टूबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग में सब इंजीनियरों के 102 पदों पर भर्ती को वित्त विभाग ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसमें 86 सिविल और 16 विद्युत-यांत्रिकी के उप अभियंता के पद शामिल हैं। इससे पहले लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 128 अभियंताओं के पद निकाले गए थे। मुख्यमंत्री ने तेजी से विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के निर्देश दिए हैं और रिक्त पदों पर भर्ती की त्वरित रूप से स्वीकृति दी जा रही है। मुख्यमंत्री की विशेष पहल से अब शासकीय सेवा के 6 हजार से अधिक पदों में नियुक्तियों की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों में अवसर लगातार खुल रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में युवा...
मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रीय डाक दिवस की दी बधाई
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रीय डाक दिवस की दी बधाई

रायपुर, 09 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत की सबसे पुरानी सरकारी डाक प्रणाली ’’भारतीय डाक’ के सभी कर्मियों को राष्ट्रीय डाक दिवस की हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संदेश में कहा कि हर साल 10 अक्टूबर को भारत में राष्ट्रीय डाक दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भारतीय डाक विभाग द्वारा निभाई गई भूमिका और उसकी सराहनीय सेवाओं का स्मरण दिलाता है। भारतीय डाक सेवा दुनिया में सबसे बड़े डाक नेटवर्क के रूप में स्थापित है। आज के डिजिटल युग में भी यह ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में संचार का सुलभ साधन बनी हुई है। इसके साथ यह ई-कॉमर्स, बैंकिंग सुविधा और डिजिटल इंडिया जैसी अनेक सरकारी योजनाओं को नागरिकों तक पहुंचाकर देश के विकास में अपना योगदान दे रही है।...