Wednesday, October 16

Day: October 12, 2024

असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है दशहरा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है दशहरा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

*लोगों से काम, क्रोध, मद, लोभ रूपी रावण का वध करने का आह्वान* *डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में रावण दहन कार्यक्रम में हुए शामिल* *प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की दी शुभकामनाएं* रायपुर, 12 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी के मैदान में दशहरा पर्व के अवसर पर हजारों की संख्या में जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह पर्व असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। हम लोग हर साल रावण का वध करते है, परंतु इस पर्व की सार्थकता तभी है, जब हम काम, क्रोध, मद, लोभ रूपी रावण, जो हमारे मन में है, उसका वध करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि माता कौशल्या की नगरी और भांचा श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में रावण रूपी जो भी बुराई है, उसको हम सब मिलकर दूर करने का संकल्प लेना होगा। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर भगवान श्रीराम के जयकारे के बीच रिमोट का बटन दबाकर रावण...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डब्ल्यूआरएस मैदान में दशहरा के अवसर पर आयोजित श्रीराम विजयादशमी उत्सव में कहा
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डब्ल्यूआरएस मैदान में दशहरा के अवसर पर आयोजित श्रीराम विजयादशमी उत्सव में कहा

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डब्ल्यूआरएस मैदान में दशहरा के अवसर पर आयोजित श्रीराम विजयादशमी उत्सव में कहा कि कहा कि विजयादशमी के अवसर पर हम सभी हर वर्ष रावण का दहन करते हैं। हमें अपने अंदर के काम, क्रोध, लोभ, मद जैसी बुराइयों का दमन करने की आवश्यकता है* *उन्होंने कहा कि इस पर्व की सार्थकता तभी है जब हम बुराइयों का अंत करने का संकल्प लें। हम माता कौशल्या की धरती भगवान राम के ननिहाल के रहने वाले हैं जहां भगवान राम ने अपने वनवास काल के 14 वर्षों में 10 वर्ष बिताए थे। इस वर्ष यह पर्व हम छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए के खास है, भगवान रामलला 500 वर्षों के बाद अयोध्या के भव्य राम मंदिर में विराजे हैं।* *कार्यक्रम को विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मनमोहक आतिशबाजी की गई।*...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है, सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाईयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है।* *मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार विजयादशमी का पर्व विशेष है, पांच सौ वर्षों के बाद भगवान रामलला अयोध्या के भव्य राम मंदिर में विराजमान हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कामना की है कि विजयादशमी का पावन पर्व सभी के जीवन में नकारात्मकता और कठिनाइयों का अंत करने के साथ सुख,समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।*...
बच्चों और गर्भवती माताओं को समय पर टीकाकरण करवाना है जरूरी
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, जशपुर

बच्चों और गर्भवती माताओं को समय पर टीकाकरण करवाना है जरूरी

जशपुरनगर 12 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए सार्थक पहल कर रहे हैं। इसी कड़ी में विगत दिवस बगीचा विकास खंड के आंगनबाड़ी केंद्र केरापाठ देवडांड़ आंगनबाड़ी केंद्र छिछली रौनी कुरकुरिया , सरधापाठ आंगनबाड़ी केंद्र सकरडेगा,जुरतेला में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा निरीक्षक किया गया और महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पौष्टिक आहार नियमित साफ सफाई और अपने बच्चों का समय पर टिकाकरण करवाने की सलाह भी दी गई। उल्लेखनीय है कि बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण कई लाभ है।  बीमारियों से सुरक्षा टीकाकरण बच्चों को खसरा, पोलियो,  टेटनस, और हिपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारियों से बचाता है । स्वास्थ्य में सुधार सही समय पर टीकाकरण से बच्चों का विकास सामान्य रहता है। जब  बच्चों का समय पर  टीका लगता है तो बच्चों की इम्युनिटी बनती है...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से मृतक राकेश कुमार का शव कर्नाटक से लाया गया गृह ग्राम परिजनों ने सीएम कैंप कार्यालय से मांगी थी मदद
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, जशपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से मृतक राकेश कुमार का शव कर्नाटक से लाया गया गृह ग्राम परिजनों ने सीएम कैंप कार्यालय से मांगी थी मदद

हवाई जहाज से लाया गया शव, परिजनों ने जताया सीएम श्री साय का आभार       जशपुरनगर 12 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल पर कर्नाटक से जिले के नारायणपुर निवासी मृतक राकेश कुमार का शव उनके गृह ग्राम पहुंचाया गया। जहां उनका अंतिम संस्कार हुआ। हाल ही में जशपुर जिले के नारायणपुर निवासी राकेश कुमार का निधन अकोला पुलिस स्टेशन क्षेत्र में, जिला उत्तर कन्नड़, कर्नाटक में हार्ट अटैक से हो गई थी। राकेश के पिता, बिल्टा राम और परिवार के अन्य सदस्यों ने   मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में आकर राकेश का शव उनके गृह ग्राम लाने में सहायता के लिए निवेदन किया था।  मुख्यमंत्री ने उनके अनुरोध पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए निर्देश दिए थे। शव को  एयरलिफ्ट कर लाया गया, गृह ग्राम में हुआ अंतिम संस्कार मृतक राकेश का शव कर्नाटक से हवाई मार्ग से रायपुर लाया गया। इसके बाद शव को मुक्तांज...
लक्ष्मी महतारी वंदन राशि का करती है बेहतर उपयोग
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, जशपुर

लक्ष्मी महतारी वंदन राशि का करती है बेहतर उपयोग

जशपुरनगर 12 अक्टूबर 2024 / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में महत्वाकांक्षी योजना महतारी वंदन योजना से महिलाएं आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ रही है। महिलाओं के चेहरे में आत्मविश्वास और खुशी साफ झलक रही है। जशपुर की लक्ष्मी बाई के खाते में हर माह एक हजार रुपए आता है। उनका कहना है कि एक हजार रुपए से उनको बहुत मदद मिल रही है। जरूरी काम के लिए पैसे का बेहतर उपयोग कर पा रही है। महतारी वंदन योजना के एक हजार रुपये की राशि से घर के ही काम आ रहा है घरेलू आवश्यकताओं व दैनिक उपयोग की चीजों की खरीदी करती है।  लक्ष्मी ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि योजना महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर रहा है।...
बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण रखकर भावी पीढ़ी को सौपना है : मंत्री केदार कश्यप
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण रखकर भावी पीढ़ी को सौपना है : मंत्री केदार कश्यप

बस्तर मड़ई और क्षेत्रीय सरस मेले का शुभारंभ* रायपुर, 12 अक्टूबर 2024/ वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने बस्तर मड़ई और क्षेत्रीय सरस मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने शुभारंभ समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि बस्तर मड़ई का उद्देश्य यहां की सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण रखकर भावी पीढ़ी को सौपना है। इसी प्रकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगाए गए सरस मेला स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और महिलाओं और ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने का माध्यम है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा बस्तर मड़ई और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा क्षेत्रीय सरस मेले का आयोजन जगदलपुर के लालबाग मैदान में 12 से 19 अक्टूबर तक आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में शासकीय योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी और स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित वस्तुओं की प्रदर्शनी और...
समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान ही सरकार का मुख्य ध्येय: मुख्यमंत्री साय
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान ही सरकार का मुख्य ध्येय: मुख्यमंत्री साय

*मुख्यमंत्री ने तेलासी गुरुद्वारा बाड़ा विकास हेतु 3 करोड़ 18 लाख रुपये की दी स्वीकृति* *मंदिर से मुख्य सड़क तक सीसी रोड एवं गैतरा मेन रोड से बोहारडीह नाला तक होगा सड़क निर्माण* *गुरु अमरदास जलाशय का सौंदर्यीकरण एवं तथा अनुसूचित जाति छात्रावास तेलासी में 50 अतिरिक्त सीट हेतु होगा भवन निर्माण* *हम होंगे कामयाब कार्यक्रम अंतर्गत 21 युवाओं को दिया गया नियुक्ति पत्र* *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय गुरु दर्शन मेला में हुए शामिल* रायपुर, 12 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में स्थित बाबा गुरु घासीदास जी की कर्मभूमि एवं गुरु श्री अमरदास जी की तपोभूमि तेलासीपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन मेला कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने बाबा गुरु घासीदास एवं गुरु अमरदास जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर किया।...
वित्त मंत्री चौधरी ने रायगढ़ में 12.90 करोड़ के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

वित्त मंत्री चौधरी ने रायगढ़ में 12.90 करोड़ के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

*रायगढ़ जिले में हो रहे हैं अनवरत विकास कार्य* *9.37 करोड़ की लागत से होगा 3 सड़कों का निर्माण* *लोईंग में 3.44 करोड़ रूपए से आईटीआई भवन बनेगा* *कोयलंगा नाला पर 2.89 करोड़ की लागत बन रहा पुल* *ओडिशा आवागमन की दूरी होगी कम* रायपुर, 12 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल और वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी के प्रयास से रायगढ़ जिले में निर्माण एवं विकास कार्य अनवरत रूप से स्वीकृत एवं संचालित हो रहे हैं। वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने आज लोईंग महापल्ली क्षेत्र में 12 करोड़ 90 लाख की लागत के निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारा सिर्फ एक ही ध्येय है कि जनता की सुविधा के लिए अधिक से अधिक विकास के कार्य हो। इसको ध्यान में रखकर विकास और जन सुविधा से जुड़े निर्माण कार्यों को लगातार स्वीकृति दी जा रही है। आज सड़क निर्माण कार्यों के साथ ...
गुरु दर्शन मेला में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

गुरु दर्शन मेला में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

*गुरुगद्दी की पूजा- अर्चना कर लिया आशीर्वाद* *प्रदेशवासियों की ख़ुशहाली और समृद्धि की कामना की* रायपुर,12 अक्टूबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में बाबा गुरू घासीदास की कर्मभूमि एवं सतनामी पंथ के संत श्री अमरदास की तपोभूमि तेलासी धाम में आयोजित गुरु दर्शन मेला में शामिल हुए। उन्होंने गुरु गद्दी की पूजा-अर्चना कर नमन किया और छत्तीसगढ़वासियों की खुशहाली और तरक्की के लिए कामना की। इस अवसर पर तेलासीपुरी धाम सर्वोच्च गुरु गद्दीनशीन श्री आसम दास साहेब भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा, सांसद जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े, पूर्व विधायक श्री सनम जागड़े, कलेक्टर श्री दीपक सोनी एसपी श्री विजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में राजमहन्त,संत और श्रद्धालु गण उपस्थित थे। *तेलासीपुरी का ऐतिहासिक महत्...