Wednesday, October 16

Day: October 15, 2024

सुनिश्चित करें कि भारत के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित, विश्वसनीय और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों और सेवाओं तक पहुंच प्राप्त हो: प्रल्हाद जोशी
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, देश-विदेश

सुनिश्चित करें कि भारत के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित, विश्वसनीय और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों और सेवाओं तक पहुंच प्राप्त हो: प्रल्हाद जोशी

मानकों के बारे में जन जागरूकता बढ़ाना उपभोक्ताओं को सशक्त बनाने के लिए आवश्यक है: श्री जोशी एक राष्ट्र, एक मानक से एकीकृत मानक ढांचे की दिशा में काम करने वाले हितधारकों के बीच सामंजस्य और तालमेल सुनिश्चित होगा: श्री जोशी भारतीय मानक ब्यूरो ने विश्व मानक दिवस मनाया New Delhi (IMNB). केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रहलाद जोशी ने आज नई दिल्ली में विश्व मानक दिवस के मौके पर अपने मुख्य संबोधन के दौरान कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भारत के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित, विश्वसनीय और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों और सेवाओं तक पहुंच प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की भलाई गुणवत्तापूर्ण उत्पादों तक पहुंच पर निर्भर करती है जबकि उद्योग की वृद्धि और लाभ सीधे तौर पर इन उच्च गुणवत्ता वाले सामानों...
थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी जापान की यात्रा पर रवाना हुए
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, देश-विदेश

थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी जापान की यात्रा पर रवाना हुए

New Delhi (IMNB). थल सेना प्रमुख (सीओएएस) जनरल उपेन्द्र द्विवेदी जापान की यात्रा पर रवाना हुए जहां वे 14 से 17 अक्टूबर 2024 तक रहेंगे। उनका यह दौरा भारत और जापान के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम को चिन्‍हित करता है। 14 अक्टूबर 2024 को जनरल उपेन्द्र द्विवेदी जापान में भारतीय राजदूत श्री सिबी जॉर्ज के साथ बातचीत करेंगे और उसके बाद टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास में भारत-जापान संबंधों पर   विचार-विमर्श करेंगे। 15 अक्टूबर 2024 को, थल सेना प्रमुख इचिगया में रक्षा मंत्रालय में जापान के वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व के साथ संवाद करेंगे। इन बैठकों की योजना संयुक्त आत्म-रक्षा बल के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल योशिदा योशीहिदे, जापान ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेजीएसडीएफ) के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल मोरिशिता यासुनोरी और अधिग्रहण, प्रौद्योगिकी और रसद एजेंसी (एटीएलए) के आयुक्त श्री इशिकावा ता...
प्रधानमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, देश-विदेश

प्रधानमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

New Delhi (IMNB). प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध वैज्ञानिक और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: “सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उनका विजन और चिंतन विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में देश के बहुत काम आने वाला है।” सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उनका विजन और चिंतन विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में देश के बहुत काम आने वाला है। pic.twitter.com/g36gwh94Y9 — Narendra Modi (@narendramodi) October 15, 2024 ...
सूरजपुर कांड ,ऐसी कोई वारदात नहीं हुई है प्रदेश में जिसके तार कांग्रेस से जुड़े हुए नहीं हो,राज्य की आंतरिक सुरक्षा और क़ानून व्यवस्था पर सबसे बड़ी चुनौती कांग्रेस ही है:संजय श्रीवास्तव
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

सूरजपुर कांड ,ऐसी कोई वारदात नहीं हुई है प्रदेश में जिसके तार कांग्रेस से जुड़े हुए नहीं हो,राज्य की आंतरिक सुरक्षा और क़ानून व्यवस्था पर सबसे बड़ी चुनौती कांग्रेस ही है:संजय श्रीवास्तव

ऐसी कोई वारदात नहीं हुई है प्रदेश में जिसके तार कांग्रेस से जुड़े हुए नहीं हो,राज्य की आंतरिक सुरक्षा और क़ानून व्यवस्था पर सबसे बड़ी चुनौती कांग्रेस ही है:संजय श्रीवास्तव *रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने सूरजपुर में एक पुलिस हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बच्ची की हत्या के मामले में कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के पदाधिकारी कुलदीप साहू की संलिप्तता को लेकर कांगद्रेस पर तीखा हमला बोला है। श्री श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अपने गुण्डा तत्वों के जरिए कानून-व्यवस्था बिगाड़कर अराजकता और आतंक का जहर घोलने में लगी है। यह कांग्रेस के आपराधिक चरित्र का शर्मनाक नमूना है और प्रदेश की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उप मुख्यमंत्री/गृह मंत्री के नेतृत्व व मार्गदर्शन में ऐसे तत्वों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा प्रदेश महा...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में संचालित पर्यटन संबंधी परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए केंद्र सरकार करेगा पूर्ण सहयोग – केंद्रीय पर्यटन मंत्री शेखावत
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में संचालित पर्यटन संबंधी परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए केंद्र सरकार करेगा पूर्ण सहयोग – केंद्रीय पर्यटन मंत्री शेखावत

*केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य ने की मुलाकात* *राज्य की लगभग 300 करोड़ की विभिन्न पर्यटन योजनाओं का पर्यटन मंत्रालय दिल्ली में दिया प्रस्तुतिकरण* रायपुर, 14 अक्टूबर 2024/ केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में संचालित पर्यटन संबंधी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया है। आज नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य (IFS) से सौजन्य मुलाकात के दौरान केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने यह बात कही। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के दिशानिर्देश पर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य ने केंद्रीय पर्यटन...