Ro no D15139/23

राजधानी रायपुर में”आकार-2025″ कला प्रशिक्षण शिविर 15 मई से शुरू

*शिल्प कलाओं के संरक्षण और जागरूकता के लिए संस्कृति विभाग का आयोजन*

रायपुर 07 मई 2025// छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा पारंपरिक शिल्प और कलाओं के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से इस वर्ष भी “आकार-2025” पारंपरिक शिल्प एवं कला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 15 मई से 31 मई तक राजधानी रायपुर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर, सिविल लाइन में दो पालियों में आयोजित होगा। शिविर में प्रशिक्षण सुबह 7 से 10 बजे और शाम 5 से 8 बजे तक दिया जाएगा।

इस प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागी फाइन आर्ट, नाटक, स्केचिंग, कैनवास पेंटिंग, जूट शिल्प, मेहंदी आर्ट, गोदना आर्ट, छत्तीसगढ़ी आभूषण एवं ट्राइबल वुड आर्ट, भरथरी गाथा, नाचा-लोकगीत, आदिवासी नृत्य-गीत, सेंड आर्ट, धान ज्वेलरी एवं ड्राई फ्लावर, ढोकरा शिल्प, वाद्य यंत्र निर्माण एवं प्रशिक्षण, टेराकोटा और छत्तीसगढ़ी व्यंजन जैसी विधाओं में पारंगत कला गुरुओं से प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।

प्रशिक्षण का पंजीयन शुल्क 200 रुपए निर्धारित किया गया है, जिसे आकार प्रशिक्षण कार्यालय में जमा कर प्रशिक्षण हेतु आईडी कार्ड प्राप्त किया जा सकता है। दिव्यांग और अनाथ बच्चों के लिए शुल्क में छूट का प्रावधान भी किया गया है। प्रशिक्षण के समापन पर प्रतिभागियों द्वारा तैयार की गई कलाओं की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी, साथ ही प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

शिविर से जुड़ी अधिक जानकारी और आवेदन पत्र विभाग की वेबसाइट www.cgculture.in से प्राप्त किए जा सकते हैं। इच्छुक लोग संस्कृति विभाग के कार्यालय में या फोन नंबर 0771-2995629, 2537404 पर संपर्क कर भी जानकारी ले सकते हैं।

  • Related Posts

    विश्व स्वास्थ्य दिवस : स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रायपुर 6 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विश्व स्वास्थ्य दिवस (7 अप्रैल) के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने की सौजन्य मुलाकात

    रायपुर, 06 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने सौजन्य मुलाकात की।…

    Read more

    NATIONAL

    मेयर मीनल चैबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मेयर मीनल चैबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने