Ro no D15139/23

भांचा राम के दर्शन करने निकली श्रद्धालुओं की सवारी 204 श्रद्धालु करेंगे अयोध्या और काशी के दर्शन

अब तक 1836 श्रद्धालुओं ने रामलला दर्शन योजना के तहत किया दर्शन

जशपुरनगर 24 सितंबर 2025/ शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के अपने प्रिय भांचा राम के दर्शन के लिए शुरू की गई श्री रामलला दर्शन योजना न केवल धार्मिक आस्था बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता का भी प्रतीक बन चुकी है। इस योजना के द्वारा  राज्य के श्रद्धालुओं को अयोध्या में स्थित भगवान श्री रामलला एवं काशी के बाबा विश्वनाथ धाम के दर्शन का अवसर मिलता है।
जशपुर जिले में योजना प्रारंभ से अब तक 1836 श्रद्धालुओं ने योजना का लाभ लिया है। इस योजनांतर्गत बुधवार को जिले के 204 श्रद्धालुओं को योजनांतर्गत श्री रामलला के दर्शन के लिए 05 बसों के द्वारा रवाना किया गया। जहां कांसाबेल में कांसाबेल क्षेत्र की जनपद पंचायत सदस्य शिप्रा दास, सरपंच अनिल खलखो, जनप्रतिनिधि सुनील गुप्ता, पुरुषोत्तम व्यास, नारायण दास, सुभाष गुप्ता एवं ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें जनपद पंचायत क्षेत्र जशपुर से 17, जनपद पंचायत क्षेत्र मनोरा से 10, जनपद पंचायत क्षेत्र बगीचा से 19, नगर पालिका क्षेत्र जशपुर से 10, नगर पंचायत क्षेत्र बगीचा से 8, जनपद पंचायत क्षेत्र कुनकुरी से 18, जनपद पंचायत क्षेत्र दुलदुला से 12, जनपद पंचायत क्षेत्र फरसाबहार से 27,  नगर पंचायत क्षेत्र कुनकुरी से 16, जनपद पंचायत क्षेत्र पत्थलगांव से 26, जनपद पंचायत क्षेत्र कांसाबेल से 21, नगर पालिका क्षेत्र पत्थलगांव से 12 और नगर पंचायत क्षेत्र कोतबा से 8 रामभक्त अयोध्या में भगवान श्री राम का दर्शन हेतु रवाना हुए।
उल्लेखनीय है कि रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को पूरा पैकेज मिलता है, जिसमें जशपुर से अंबिकापुर बस द्वारा ले जाकर अम्बिकापुर से विशेष ट्रेन द्वारा अयोध्या जाने की व्यवस्था होती है। इसके साथ ही वहां रहने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था रहती है। इस यात्रा में उन्हें सरयू एवं गंगा आरती के साथ बाबा विश्वनाथ धाम के दर्शन का भी आनंद प्राप्त होता है।
छत्तीसगढ़ भगवान श्री राम का ननिहाल है, यहां के लोग उन्हें भांचा राम के नाम से भी जानते हैं। भगवान श्री राम के प्रति आस्था प्रदेश के कण कण पर व्याप्त है। अयोध्या में भगवान श्री राम के दर्शन के बाद लोग अपने आप को धन्य महसूस करते हैं। दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के चेहरे पर वृहद उत्साह दिखाई दे रहा था। सभी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और शासन के प्रति आभार जताया।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!