Ro no D15139/23

*- मरीजों को कम से कम करें रिफर*

*- बच्चों का आधार अपडेट प्राथमिकता से कराने के दिए निर्देश*

*- ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए पेयजल की समस्या वाले स्थानों का चिन्हांकन करने कहा*

*- खाद-बीज का अग्रिम उठाव कराने के दिए निर्देश*

*- सभी अधिकारी मंगलवार एवं बुधवार को मुख्यालय में रहना करें सुनिश्चित*

*- पीएमश्री स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण व्यवस्था के लिए निरंतर करें निरीक्षण*

*- सीएम जनदर्शन, पीजी पोर्टल, कलेक्टर जनदर्शन एवं साप्ताहिक समय-सीमा के लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की*

*- कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा की ली बैठक*

राजनांदगांव 24 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि जिला अस्पताल में मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएं और उन्हें अनावश्यक रिफर नहीं करें। जिला चिकित्सालय तथा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय की यह समन्वित जिम्मेदारी है कि मरीजों का गुणवत्तापूर्ण उपचार करें तथा कम से कम रिफर करें। उन्होंने जिला चिकित्सालय में संस्थागत प्रसव तथा हास्पिटल की आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि जिले के उप स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के मरीज जिला चिकित्सालय रिफर होकर पहुंचते है। ऐसे में जिला चिकित्सालय की जिम्मेदारी और महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग में तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों का स्थानांतरण किया गया है, ताकि कार्य सुचारू तौर पर चलता रहे। कलेक्टर ने कहा कि 0 से 5 तथा 5 से 15 आयु वर्ग के बच्चों का आधार अपडेट प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केन्द्र में आधार अपडेट कराने का कार्य होना चाहिए। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी अंतर्गत निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन के नये आदेश के तहत नगर पालिक निगम राजनांदगांव क्षेत्र अंतर्गत किसी भी प्रकार की आबादी सुरक्षित भूमि पर काबिज होने का साक्ष्य होने पर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी से लाभान्वित करने का प्रावधान किया गया है। इस योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने कहा। कलेक्टर ने कहा कि ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए ऐसे स्थानों का चिन्हांकन करें, जहां पेयजल की समस्या होती थी। उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनसामान्य को पेयजल की समस्या नहीं हो इसके लिए समाधान करने के निर्देश दिए। सभी जनमद सीईओ एवं सीएमओ से पेयजल की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली तथा निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम जनदर्शन, पीजी पोर्टल, कलेक्टर जनदर्शन एवं साप्ताहिक समय-सीमा के लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कहा कि अटल मानिटरिंग पोर्टल के सभी निर्धारित मापदण्डों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करें। स्वास्थ्य, शिक्षा, अधोसंरचना सहित शासन की अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि धान के उठाव के कार्य में गति लाएं तथा टीओ काटने के कार्य में तेजी लाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता होनी चाहिए। इसके साथ ही खाद-बीज के अग्रिम उठाव कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिमाह चावल उत्सव मनाने के लिए कहा। उन्होंने बायोमैट्रिक के माध्यम से उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली तथा सभी को समय पर कार्यालय में उपस्थित रहने के लिए कहा। सभी अधिकारी मंगलवार एवं बुधवार को मुख्यालय में रहना सुनिश्चित करें। उन्होंने ई-ऑफिस के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पीएमश्री स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण व्यवस्था के लिए निरंतर निरीक्षण करें तथा निर्माणाधीन कार्यों को समय पर पूर्ण कराएं। उन्होंने आयुष एवं स्वास्थ्य विभाग को समन्वित तरीके से स्वस्थ जीवन शैली के लिए जागरूकता लाने के लिए कहा। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में योग, चिकित्सा परामर्श, टैली कन्सलटेंसी की जानकारी ली तथा बायोमेडिकल कचरे के निपटान की समुचित व्यवस्था करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल से 9वीं, 10वीं, 11वीं, 12वीं का पाठ्यक्रम बनाकर बच्चों की पढ़ाई जारी रखें। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि बायोमैट्रिक उपस्थिति सभी शासकीय कार्यालयों में शुरू करें। ग्राम पंचायतों में भी बायोमैट्रिक उपस्थिति के लिए सचिवों को पंजीयन कराने कहा। बैठक में वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री एम भार्गव, एसडीएम डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोराम, एसडीएम श्री गौतम पाटिल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
क्रमांक 121 —————–

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा की

    *- निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश* राजनांदगांव 07 अप्रैल 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष…

    Read more

    कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में दिए महत्वपूर्ण निर्देश

    *- सभी विभागों को ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य करने के दिए निर्देश* *- पुल-पुलियों के पिलरों के नीचे से होने वाले अवैध रेत खनन पर कड़ी कार्रवाई करने के…

    Read more

    NATIONAL

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने