Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त 02 अगस्त को होगी जारी

कोरबा जिले के 80 हजार 660 किसानों को मिलेगा 19.32 करोड़ रुपये का लाभ
कोरबा 01 अगस्त 2025/
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 02 अगस्त  को प्रातः 11 बजे वाराणसी (उत्तर प्रदेश) से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20 वीं किस्त देश के करोड़ों किसानों को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर कोरबा जिले के 80 हजार 660 किसानों को 19 करोड़ 32 लाख़ रुपये की राशि आधार आधारित प्रणाली के माध्यम से उनके बैंक खातों में अंतरित की जाएगी।
प्रभारी उप संचालक, कृषि श्री देवेंद्र सिंह कंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य देश के किसानों को सीधे आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। योजना के अंतर्गत लघु, सीमांत एवं दीर्घ कृषकों को, जो केवल कृषि कार्य पर अपनी आजीविका निर्भर रखते हैं, हर तीन माह में दो हजार रुपये और सालाना छह हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना से किसानों को खेती के कार्यों में आवश्यक निवेश के लिए सहयोग मिलता है तथा उनकी आय में स्थिरता आती है।
शासन के निर्देशानुसार 02 अगस्त को “पीएम किसान दिवस“ के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर कोरबा जिले में भी व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र एवं कृषि उपज मंडी के समन्वय से जिला, ब्लॉक एवं पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के हितग्राही किसानों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री का उद्बोधन एवं किस्त जारी करने का सीधा प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से किया जाएगा। जिलेभर में विभिन्न स्थलों पर प्रसारण देखने की व्यवस्था की गई है। साथ ही किसान एवं नागरिक अपने मोबाइल फोन या लैपटॉप से भी प्रसारण लिंक के माध्यम से इस ऐतिहासिक अवसर से जुड़ सकते हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों की आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना के माध्यम से सरकार किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए सतत प्रयासरत है।
श्री कंवर ने जिले के समस्त किसानों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में निकटतम कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होकर एवं ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर प्रधानमंत्री किसान दिवस के इस अवसर में सहभागी बनें।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री उत्कर्ष योजनाः निजी आवासीय शिक्षण संस्थानों से ’रुचि की अभिव्यक्ति’ आमंत्रित, 23 अप्रैल तक जमा कर सकेंगे प्रस्ताव

     कोरबा 07 अप्रैल 2026/छत्तीसगढ़ शासन की ’मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना’ (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कोरबा जिले के उत्कृष्ट निजी आवासीय शिक्षण…

    Read more

    तार मिस़्त्री परीक्षा हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अपै्रल तक

     कोरबा 07 अपै्रल 2026/संभागीय अनुज्ञापन समिति (विद्युत) बिलासपुर द्वारा तारमिस्त्री परीक्षा माह-जुलाई 2026 में लिया जाना है। परीक्षा आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30.04.2026 है। उक्त परीक्षा हेतु बिलासपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने