Ro no D15139/23

*51 फीट ऊंची भव्य कांस्य बजरंगबली प्रतिमा स्थापना हेतु वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन*

 

*जनसहयोग से निर्मित होगी लगभग 10 टन वजनी प्रतिमा, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा*

 

*भक्ति, उत्साह और श्रद्धा से सराबोर रहा आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद*

 

रायपुर, 7 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) रायगढ़ शहर का ऐतिहासिक गजमार पहाड़ मंदिर अब धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यहां स्थापित होने जा रही 51 फीट ऊंची भव्य कांस्य बजरंगबली प्रतिमा के लिए वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने विधिवत भूमिपूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुए कार्यक्रम के दौरान पूरा मंदिर परिसर “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के जयघोष से गुंजायमान रहा।

 

कार्यक्रम में श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आस्था का वातावरण देखने को मिला। पूजा-अर्चना के पश्चात विशाल महाभंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

 

इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि रायगढ़ आने वाले समय में औद्योगिक एवं सांस्कृतिक पहचान के साथ-साथ धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त करेगा।उन्होंने कहा कि गजमार पहाड़ पर स्थापित होने वाली यह भव्य कांस्य बजरंगबली प्रतिमा शहरवासियों की श्रद्धा, विश्वास और जनभागीदारी का प्रतीक बनेगी। लगभग 10 टन वजनी इस प्रतिमा का निर्माण जनसहयोग से किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि पहाड़ मंदिर लंबे समय से श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। प्रतिमा स्थापना के बाद यह स्थल प्रदेश के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों में शामिल होगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार, पर्यटन गतिविधियों और छोटे व्यापारों को नई गति मिलेगी।

 

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि धार्मिक स्थलों का विकास सामाजिक और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने का माध्यम भी है। उन्होंने इस कार्य में सहयोग देने वाले सभी नागरिकों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहयोग से बनने वाली यह प्रतिमा समाज की सामूहिक शक्ति और आस्था का प्रतीक होगी।

 

कार्यक्रम में नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्री लाल साहू, श्री अरुणधर दीवान, श्री गुरूपाल भल्ला सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के सदस्य, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राज्यपाल ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पौधा

    प्रकृति संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली ही सुरक्षित भविष्य की कुंजी-*श्री रमेन डेका   रायपुर, 31 जुलाई 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला कलेक्टोरेट परिसर…

    Read more

    सीएमएचओ ने किया पीएचसी आड़ावाल एवं सीएचसी नानगुर का औचक निरीक्षण, मौसमी बीमारियों के रोकथाम एवं उपचार पर जोर

    जगदलपुर, 31 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने और आम जनता को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं का धरातल पर जायजा लेने के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल