Ro no D15139/23

किसान सम्मान निधि की 21वीं किश्त जारी

बस्तर के 63 हजार से अधिक किसानों के खातों में पहुंची 12 करोड़ 75 लाख रुपए की राशि

  प्रधानमंत्री   नरेंद्र मोदी ने बुधवार 19 नवंबर को तमिलनाडु के कोयंबटूर से एक राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21 वीं किश्त का हस्तांतरण किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने देश भर के 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक की सम्मान राशि सीधे हस्तांतरित की। इसी कड़ी में बस्तर जिले के 63 हजार 773 किसानों को इस किश्त के अंतर्गत कुल 12 करोड़ 75 लाख रुपये की राशि का भुगतान किया गया। प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय कार्यक्रम में कृषकों की ऑनलाइन भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कुम्हरावंड स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर से 160 कृषक इस आयोजन में शामिल हुए और ऑनलाइन माध्यम से प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना तथा लाभान्वित हुए।
कार्यक्रम के आरंभ में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. संतोष नाग ने अपने स्वागत उद्बोधन के साथ ही केंद्र की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए चित्रकोट के पूर्व विधायक   लच्छूराम कश्यप ने कृषकों को आधुनिक तरीके से खेती करने के लिए प्रेरित किया। वहीं जनपद पंचायत जगदलपुर के कृषि सभापति   भूपेंद्र ठाकुर ने किसानों को जैविक खेती अपनाकर प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ने की सलाह दी। प्रगतिशील कृषक  नील कुमार बघेल ने कृषकों को रासायनिक उर्वरक का संतुलित प्रयोग करने की बात कही। इस दौरान कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप संचालक   राजीव श्रीवास्तव ने इस दौरान एग्रीस्टेक ऑनलाइन पोर्टल के महत्व को समझाया और किसानों को बैंक खाते से आधार लिंक कराकर किसान सम्मान निधि का लाभ सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित कृषक संघों एवं कृषक उत्पादक संगठनों के प्रतिनिधि, कृषि उपज मंडी से विरेन्द्र कुमार दिल्लीवार तथा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक धर्मपाल केरकेटटा, डॉ. राहुल साहू,   दुष्यंत पाण्डेय, श्वेता मंडल, सहित कृषि विभाग के सुधराम नेताम,   लखनधर दीवान,   गुरु प्रसाद नेताम और  विक्रम भदौरिया जैसे प्रमुख अधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जेनेटिक बीमारियों की उन्नत जांच और रोकथाम पर जिला स्तरीय संगोष्ठी अटल आरोग्य लैब में 134 प्रकार की एडवांस जांच की सुविधा, 70 से अधिक शासकीय चिकित्सकों ने लिया हिस्सा

      अम्बिकापुर 14 अगस्त 2026/  अटल आरोग्य लैब एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय, अम्बिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में 8 अगस्त 2026 को मेडिकल लेक्चर हॉल में जिला स्तरीय संगोष्ठी का…

    Read more

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

    कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 14 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत कोरबा…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!