Ro no D15139/23

स्वरोजगार की दिशा में लटोरी की स्व सहायता समूह महिलाओं के बढ़ते कदम ’बिहान’ योजना से हस्तशिल्प में निपुण होकर संवार रहीं आजीविका इको-फ्रेंडलीः डलिया, टोकरी, सजावटी गुलदस्ते, पूजा की ट्रे और फ्रूट बास्केट

 

अम्बिकापुर 05 जून 2026/   स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सरगुजा जिले आकांक्षी विकासखंड लखनपुर के ग्राम पंचायत लटोरी की स्व सहायता समूह दीदीयां एक नई मिसाल पेश कर रही है। यहां की महिलाओं ने प्लास्टिक और रेडीमेड उत्पादों का एक बेहतरीन और इको-फ्रेंडली विकल्प तैयार किया है। श्बिहानश् योजना (एनआरएलएम) के सहयोग से गांव की 20 महिलाओं ने अपने हाथों से हस्तशिल्प उत्पादों का निर्माण कर एक छोटे कुटीर उद्योग की नींव रखी है।

तीन महीने के प्रशिक्षण ने निखारा हुनर
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महामाया और रेखा स्व-सहायता समूह की 20 महिलाओं को दिसंबर से फरवरी माह तक हस्तशिल्प बोर्ड द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया गया था। इस तीन महीने की ट्रेनिंग का ही नतीजा है कि आज ये महिलाएं बेहद खूबसूरत खस की कलात्मक डलिया, टोकरी, सजावटी गुलदस्ते, पूजा की ट्रे और फ्रूट बास्केट तैयार कर रही हैं। बाजार में इन हस्तनिर्मित और पर्यावरण अनुकूल उत्पादों की मांग भी बढ़ रही है। अपने इस हुनर से तैयार इन उत्पादों के जरिए वे अब न केवल आर्थिक लाभ कमा रही हैं, बल्कि अपनी आजीविका को भी सुदृढ़ कर रही हैं।

पहले रोजगार नहीं था, अब हम आत्मनिर्भर हैं

रेखा महिला स्व-सहायता समूह की सदस्या श्रीमती कौशल्या राजवाड़े अपने अनुभव साझा करते हुए बताती हैं, यह हमारा पहला अवसर है जब हमने इस तरह का कोई काम शुरू किया है। पहले हमारे पास रोजगार का कोई साधन नहीं था, लेकिन बिहान योजना से जुड़कर और हस्तशिल्प का प्रशिक्षण लेकर अब हमारे पास अपना खुद का रोजगार है और हम अपनी आजीविका बहुत अच्छे से चला रहे हैं।

श्रीमती राजवाड़े ने उत्साहपूर्वक बताया कि वे सभी महिलाएं मिलकर इस डलिया-टोकरी के व्यवसाय को बड़े स्तर पर ले जाना चाहती हैं ताकि उनके गांव का नाम रोशन हो सके। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार का अवसर प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

शासन और जिला प्रशासन की इस सकारात्मक पहल से ग्रामीण महिलाएं अब घर की चारदीवारी से बाहर निकलकर, कुटीर उद्योगों के माध्यम से समाज में अपनी एक नई और सशक्त पहचान बना रही हैं।

  • Related Posts

    एकलव्य आदर्श विद्यालय कक्षा 6 में प्रवेश हेतु चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी

    चयनित विद्यार्थियों की काउंसलिंग 30 जून से 4 जुलाई तक जशपुरनगर 28 जून 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति, रायपुर द्वारा संचालित एकलव्य…

    Read more

    प्रकृति और सुंदर झरनों का आनंद लेने एक बार प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रानीदाह का भ्रमण जरूर करें

    जशपुरनगर 28 जून 2026/ छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की हरी-भरी पहाड़ियों और घने साल के जंगलों के बीच स्थित रानीदाह जलप्रपात जशपुर की प्राकृतिक सुंदरता का एक अद्भुत प्रतीक है।…

    Read more

    NATIONAL

    जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील

    अमेरिकी ग्रीन कार्ड हो सकता है महंगा, जानिए भारतीयों पर क्या और कैसा होगा असर?

    अमेरिकी ग्रीन कार्ड हो सकता है महंगा, जानिए भारतीयों पर क्या और कैसा होगा असर?

    बांग्लादेशियों के लिए भारत के दरवाजे फिर खुले, 28 जून से मिलेगा वीजा

    बांग्लादेशियों के लिए भारत के दरवाजे फिर खुले, 28 जून से मिलेगा वीजा

    पश्चिम बंगाल में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, मौजूदा सत्र में आ सकता है विधेयक

    पश्चिम बंगाल में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, मौजूदा सत्र में आ सकता है विधेयक

    गया जी में टला रेल हादसा, ट्रैक पर रखी मिली लोहे की प्लेट, अचानक पहुंची बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस फिर…

    गया जी में टला रेल हादसा, ट्रैक पर रखी मिली लोहे की प्लेट, अचानक पहुंची बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस फिर…