Ro no D15139/23

जिले में स्थापित तीनों चेक-पोस्ट पर 24 घंटे निगरानी

जिले में धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। अवैध परिवहन की बढ़ती शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अंतरराज्यीय मार्गों पर तीन प्रमुख चेक पोस्ट  तिमेड़, तारलागुड़ा और पामेड़ स्थापित किए गए हैं, जहाँ 24 घंटे सख्त सुरक्षा एवं निगरानी की व्यवस्था लागू की गई है।

जिला प्रशासन के निर्देश पर राजस्व, पुलिस, नगर सेना, मंडी एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम इन चेक पोस्टों पर तैनात की गई है। प्रत्येक वाहन की सख्ती से जांच की जा रही है, ताकि जिले में किसी भी तरह का अवैध धान का आवागमन न हो सके। चेक पोस्टों पर CCTV निगरानी, वाहन चेकिंग रजिस्टर और नाइट पेट्रोलिंग को अनिवार्य किया गया है।

खाद्य अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिले से बिना अनुमति धान का परिवहन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर जप्ती एवं एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। प्रशासन ने किसानों और व्यापारियों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध वाहन की सूचना तुरंत नियंत्रण कक्ष या नजदीकी पुलिस थाना को दें।

जिला प्रशासन का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों के हितों की रक्षा करना, अवैध गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाना और पारदर्शी खरीद प्रणाली सुनिश्चित करना है।

  • Related Posts

    स्वदेशी मेले के समापन में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का दिया संदेश

    स्वदेशी मेले के समापन में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल, स्थानीय उत्पादों को रायपुर, 2 अप्रैल 2026। स्वदेशी अपनाने और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पीजी…

    Read more

    जगदलपुर में जनजातीय खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम

    *ओडिशा ने लहराया परचम, झारखंड को दूसरा स्थान* रायपुर, 2 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) बस्तर के हृदय स्थल जगदलपुर स्थित धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में आयोजित प्रथम श्खेलो इंडिया ट्राइबल…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत