Ro no D15139/23

महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्तः बच्चों की शिक्षा और घर की खुशहाली का आधार बनी मुख्यमंत्री की सौगात

अम्बिकापुर की कैलाशपति ने जताया आभार; कहा- “योजना की राशि से सुधरी घर की आर्थिक स्थिति“

अम्बिकापुर 08 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज प्रदेश की लाखों महिलाओं के चेहरों पर उस वक्त मुस्कान खिल उठी, जब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल माध्यम से महतारी वंदन योजना की 25वीं मासिक किस्त की राशि का अंतरण सीधे उनके बैंक खातों में किया। इस विशेष दिन पर जिले की लाभार्थी महिलाओं ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस योजना को महिला सशक्तिकरण का वास्तविक प्रतीक बताया।

घर की जरूरतों और शिक्षा में मिल रहा सहयोग
योजना की लाभार्थी श्रीमती कैलाशपति ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपनी खुशी साझा की। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली 1000 रुपये की मासिक सहायता उनके परिवार के लिए एक बड़ा सहारा साबित हो रही है। श्रीमती कैलाशपति ने कहा कि, इस राशि का उपयोग मैं अपने घर के दैनिक खर्चों को पूरा करने और विशेष रूप से अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए करती हूँ।

आर्थिक स्थिति में आया सकारात्मक बदलाव
कैलाशपति ने बताया कि नियमित रूप से मिल रही इस सहायता राशि से उनके घर की आर्थिक स्थिति में पहले की तुलना में काफी सुधार हुआ है। आज 25वीं किस्त प्राप्त होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, महतारी वंदन योजना से मिलने वाले पैसे ने हमें आत्मनिर्भर बनाया है।

सशक्तिकरण की ओर बढ़ते कदम
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाया है। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जारी हुई किस्त ने महिलाओं के आत्मविश्वास को और अधिक सुदृढ़ किया है, जिससे वे अब अपने और अपने बच्चों के भविष्य के लिए बेहतर निर्णय ले पा रही हैं।

  • Related Posts

    जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा

      – कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सांकरा का किया आकस्मिक निरीक्षण *- पिछले 6 माह में 1500 से अधिक राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण* *- ग्राम पंचायत स्तर पर…

    Read more

    केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने जिले में जल संरक्षण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन

      – केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री ने जिले में जल संरक्षण, भूमिगत जल स्तर सुधार और सतत जल प्रबंधन हेतु किए जा रहे अभिनव कार्यों की सराहना की राजनांदगांव 29…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….