Ro no D15139/23

25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न

– सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने किया प्रतिभागियों को पुरस्कृत
राजनांदगांव 12 सितम्बर 2025। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 के समापन समारोह का आयोजन आज अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्री संतोष पाण्डेय उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने की। सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने हॉकी के जादूगर स्वर्गीय श्री ध्यान चंद को याद करते हुए बताया कि उन्होंने राजनांदगांव में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्री ध्यान चंद खेल का इतना ज्यादा अभ्यास करते थे कि वे हॉकी के जादूगर हो गए। वे हॉकी खेल के प्रति समर्पित हो गए। उन्होंने कहा कि जब किसी खेल में समर्पित होते है तो वह प्रतिभा निखरकर प्रदेश के मंच, मैदान, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी होते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी खेल व खिलाडिय़ों के प्रति हमेशा सजग रहते है। खिलाडिय़ों से चर्चा करते है। उन्होंने बताया कि ओलंपिक खेल की मेजबानी भारत करने वाला है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय खिलाडिय़ों का है। यहां के अनेक खिलाड़ी बड़े-बड़े पदों पर है। उन्होंने खिलाडिय़ों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अच्छे खिलाड़ी बनने तथा देश के लिए खेलने के लिए शुभकामनाएं दी।
अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव ने कहा कि खिलाडिय़ों ने 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में सभी खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा का बेहतर तरीके से प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन एवं नियम के साथ खेला जाए तो खेल रूचिकर हो जाता है। सभी खिलाडिय़ों ने नियम और अनुशासन से खेल में भाग लिया है। उन्होंने कहा कि खेल में एक लक्ष्य बनाकर खेलना आवश्यक होता है। खिलाड़ी पूर्ण निष्ठा, अनुशासन, नियम और संघर्ष करने से सफलता जरूर हासिल होती है। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों ने अपनी खेल प्रतिभा को दिखाते हुए जीत हासिल किया है। उन्होंने खिलाडिय़ों को हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए शुभकानाएं दी। इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, पूर्व विधायक श्री विनोद खाण्डेकर, पूर्व अध्यक्ष राजगामी संपदा न्यास श्री रमेश पटेल, श्री सुमित सिंह भाटिया, श्री आलोक, श्रीमती अमृता सिन्हा, श्री फिरोज अंसारी, श्री रघुवीर सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, प्रतिभागी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान